Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवम खजूरिया को रिप्लेस करने पर रोमित राज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- रोहित की एंट्री…

Published by : Ashish Lata Updated At : 16 Jul 2024 7:43 PM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टारप्लस के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा और अरमान की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. हालांकि दादीसा विलेन बनकर दोनों को अलग करना चाहती है. इसी बीच सीरियल में रोमित राज की एंट्री हुई. वह नए रोहित के तौर पर दिखाई देंगे. उन्होंने शिवम खजूरिया को रिप्लेस करने पर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है चर्चा में है. इस शो ने अपनी दिलचस्प कहानी से सबका ध्यान खींचा है. हमने देखा कि अभीरा ने आखिरकार अरमान के प्यार को स्वीकार कर लिया है और वे करीब आ रहे हैं. हालांकि, दादीसा हार नहीं मानना ​​चाहतीं. वह किसी भी कीमत पर उन्हें एक नहीं होने देंगी. वह अरमान से उसके और अभीरा में से किसी को चुनने के लिए कहती है. इसी बीच दादीसा को अचानक हार्ट अटैक भी आ जाता है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोहित पोद्दार की हुई एंट्री

अब ये रिश्ता क्या कहलाता है में और भी ज्यादा तड़का लगाने के लिए रोहित पोद्दार की एंट्री हुई. रोहित की शादी रूही से हुई थी, लेकिन जब उसे रूही और अरमान के लवस्टोरी का पता चला था, तो वह दुखी हो गया था और अचानक घर छोड़ दिया. बाद में उसका कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद पोद्दार परिवार को लगा कि उसकी मौत हो गई है, लेकिन वह जिंदा है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दादी सा को आया हार्ट अटैक, अरमान-अभीरा की शादी में लगेगा ग्रहण

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

रोमित राज ने शिवम की जगह लेने पर किया रिएक्ट

पहले शिवम खजूरिया ने रोहित का किरदार निभाया था, लेकिन अब रोमित राज ने उन्हें रिप्लेस किया है. वह गर्विता साधवानी उर्फ ​​रूही के साथ नजर आएंगे. बता दें कि रोमित और गर्विता को बातें कुछ अनकही सी में एक साथ देखा गया था. अब ये जोड़ी फिर से ये रिश्ता क्या कहलाता है में धमाल मचाने के लिए तैयार है. रोमित ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा कि वह ‘बातें कुछ अनकही सी’ के बाद दोबारा राजन शाही के साथ काम करके खुश हैं.

गर्विता के साथ फिर काम करके खुश हैं रोमित

उन्होंने गर्विता के साथ फिर से जुड़ने पर खुशी व्यक्त की और कहा कि उनके बीच अच्छा रिश्ता है और उनकी केमिस्ट्री फिर से काम करेगी. उन्होंने आगे कहा कि ये रिश्ता क्या कहलाता है सबसे लंबा चलने वाला शो है और ये सौभाग्य है कि उन्हें इस शो का हिस्सा बनने का मौका मिला है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित की एंट्री कैसे होगी और कहानी में अब क्या बदलाव आएंगे.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान के करीब आने की कोशिश करेगी रूही, अभीरा अपने पति को रखेगी दूर

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola