Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: काजल ने दादीसा के हार्ट अटैक के लिए अरमान को ठहराया जिम्मेदार, रूही ने अभीरा को डांटा

Published by : Ashish Lata Updated At : 15 Jul 2024 4:17 PM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: स्टारप्लस के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है, क्योंकि दादीसा को हार्ट अटैक आ गया है, वहीं काजल सारा दोष अरमान पर लगा रही है. इधर रूही का कहना है कि अभीरा इनसब की जड़ है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है बीते कई सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, यही वजह है कि फैंस एक भी एपिसोड को देखना मिस नहीं करते हैं. इन-दिनों अभीरा और अरमान की लवस्टोरी को दिखाया जा रहा है. जहां ये दोनों एक होना चाहते हैं, वहीं पोद्दार हाउस इन्हें अलग करना चाहता है. खासकर दादीसा उन्हें एक साथ बिल्कुल भी नहीं देखना चाहती. हाल के एपिसोड में, हमने देखा कि कावेरी ने घर छोड़ दिया, क्योंकि अरमान ने अभीरा के साथ रहना चुना. कावेरी उर्फ ​​दादीसा को गाड़ी चलाते समय हार्ट अटैक आया और अब वह अस्पताल में हैं.


दादीसा के हार्ट अटैक के लिए अरमान को दोषी ठहराएगी काजल

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि काजल, संजय और बाकी लोग दादीसा की हालत के लिए अरमान को दोषी ठहराएंगे. काजल उस पर चिल्लाते हुए कहेगी कि उसकी वजह से दादीसा को तकलीफ हो रही है. वह चुपचाप खड़ा सब सुन रहा होगा. हालांकि, विद्या आगे आएगी और अरमान का सपोर्ट करेगी. वह काजल से चुप रहने और अरमान पर बुरे कमेंट करने के लिए डांटेगी. वह सभी को कहेगी कि अरमान कुछ बोल नहीं रहा है, इसका ये मतलब नहीं कि कोई कुछ भी कह देगा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दादी सा को आया हार्ट अटैक, अरमान-अभीरा की शादी में लगेगा ग्रहण

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

अभीरा पर आरोप लगाएगी रूही

मनीषा यह भी कहेगी है कि काजल को भी देखना चाहिए कि दादीसा कितना अड़ियल व्यवहार कर रही है. ये रिश्ता क्या कहलाता है में हम रूही को अभीरा पर आरोप लगाते हुए भी देखेंगे. वह उस पर प्रोब्लम का कारण होने का आरोप लगाएगी. रूही कहती है कि हर कोई अरमान को दोषी ठहरा रहा है, लेकिन अभिरा को सारा दोष मिलना चाहिए.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान के करीब आने की कोशिश करेगी रूही, अभीरा अपने पति को रखेगी दूर

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola