Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को हथकड़ी पहनाएगी अभीरा, लवस्टोरी के बीच आया ये कैसा ट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है में वो पल आने वाला है, जिसका फैंस इंतजार कर रहे हैं. सीरियल में काफी समय से अभीरा और अरमान के बीच गलतफहमी दादी सा ला रही है. हालांकि अब ये गलतफहमी दूर होने वाली है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला अपने किरदारों से सुर्खियां बटोर रहे हैं. अरमान और अभीरा के एक होने का फैंस इंतजार कर रहे हैं. लगता है फैंस का इंतजार बहुत जल्द ही खत्म होने वाला है. अरमान और अभीरा एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करेंगे और उनके बीच कोई गलतफहमी नहीं रहेगा. रोहित ने एक बिहाइंड द सीन वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में अभीरा, अरमान को प्रप्रोज करते दिख रही है.
अभीरा करेगी अरमान को प्रप्रोज
ये रिश्ता क्या कहलाता है का अपकमिंग एपिसोड काफी खास होने वाला है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा फाइनली अरमान को प्रप्रोज करेगी और ये बहुत स्पेशल होगा. अभीरा ने अरमान के लिए सपनों जैसा प्रप्रोजल प्लान किया है. लाल दिल वाले गुब्बारे, लाइट्स, फूल से वो कमरे को सजाती है. प्रप्रोज करते समय वो उसे रिंग नहीं बल्कि अरमान के हाथ में हथकड़ी लगा देती है. अभीरा कहती है उसे समय नहीं मिला रिंग खरीदने के लिए. ये हथकड़ी पूरी जन्म के लिए है.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दादी सा को आया हार्ट अटैक, अरमान-अभीरा की शादी में लगेगा ग्रहण
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी
रोहित पुरोहित ने शेयर किया ये वीडियो
अरमान की आंखों में आंसू आ जाते हैं और अभीरा भी अपने आंसू रोक नहीं पाती. वहीं, इस सीन को शूट करने के पीछे की तैयारी को रोहित पुरोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “आप कल का एपिसोड मिस नहीं कर सकते. अभीरा ने आखिरकार अरमान को प्रपोज कर दिया. यहां पर्दे के पीछे की मस्ती है, उम्मीद है कि आप इसे उतना ही एन्जॉय करेंगे जितना हम सभी ने शूटिंग के दौरान किया.” इसपर यूजर्स कमेंट किए बिना रह नहीं पा रहे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आखिरकार ये हो रहा है. एक अन्य यूजर ने लिखा, कल के एपिसोड का इंतज़ार नहीं कर सकता. यह बहुत बढ़िया लग रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










