Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित बना अब बड़ा विलेन, अभीरा और अरमान को अलग करने का बनाया प्लान, रूही को होगा फायदा
Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Jul 2024 10:23 AM
Romiit Raaj on re entry Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रोहित के वापस आते ही रूही भी वापस पोद्दार हाउस आ जाएगी. उसे लगता है अब वो अरमान को फिर से अपना बना सकती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai spoiler: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए तैयार हो जाए. अरमान और अभीरा की जिंदगी में सबकुछ ठीक हो गया था, लेकिन दादी सा ने बीच में आकर सबकुछ खराब कर दिया. दोनों की शादी नहीं हुई और दादी सा की वापसी पोद्दार हाउस में हो गई. रोहित भी दोबारा से शो में लौट चुका है और अपने भाई अरमान से नाराज है. रोहित को लगता है अरमान ने उसे धोखा दिया है. लेटेस्ट एपिसोड में बड़ा धमाका होने वाला है.
रोहित का सहारा लेकर पोद्दार हाउस लौटी रूही
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि दादी सा ने अरमान और अभीरा की जिंदगी में भूचाल ला दिया है. रोहित को वापसी हो गई है और वो पैरालाइज्ड हो गया है. रोहित को ऐसे देख पूरा परिवार काफी भावुक हो जाता है. वहीं, अभीरा, अरमान और रोहित के रिश्ते को सुधारना चाहती है और उनका बॉन्ड ठीक करना चाहती है. दूसरी तरफ रूही, रोहित के वापस आने के बाद पोद्दार हाउस आती उसकी पत्नी बनकर. रूही इस मौके का फायदा उठाकर अरमान को वापस पाना चाहती है. उसे यकीन है कि अरमान के साथ उसका रिश्ता ठीक हो जाएगा.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी
रूही इस बात से है बहुत खुश
रूही इस बात से खुश है कि दादी सा अरमान और अभीरा की शादी के खिलाफ है और उन्होंने अभीरा को आउटहाउस भेज दिया है. रूही पोद्दार हाउस पर राज करने का प्लान करती है और अरमान के करीब जाने का प्लान बनाती है. उस रोहित की कोई फ्रिक नहीं है. वहीं, रोहित रूही और अरमान को मिलाने का सोचता है. क्या रोहित, अरमान और रूही को मिला पाएगा. क्या अभीरा दोनों भाई के बीच रिश्ता ठीक कर पाएगी. क्या अरमान, अभीरा को भूल रूही को अपनाएगा. ये रिश्ता क्या कहलाता है आप स्टार प्लस पर देख सकते हैं.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










