Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला ने अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा, बोली- अरमान-अभीरा ने…
Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Jul 2024 3:19 PM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां अभीरा और अरमान कोर्ट रूम में एक दूसरे के ओपजिट खड़े हैं. अब समृद्धि शुक्ला ने अपकमिंग ट्विस्ट से पर्दा उठाया है. उन्होंने बताया कि आगे की कहानी कैसे चलेगी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है फिलहाल टीआरपी चार्ट में दूसरे नंबर पर है. यह ड्रामा फैंस को खूब पसंद आ रहा है. जहां अरमान अपनी पत्नी से प्यार करने लगा है. वहीं अभीरा उसे अपनाना नहीं चाहती है, क्योंकि उसे रूही की सच्चाई पता चल गई है. हालांकि अरमान हर वो कोशिश कर रहा है, जिससे वह अभीरा को मना पाए.
रूही का केस लड़ता है अरमान
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में, हम अभीरा और अरमान को अदालत में लड़ते हुए देखेंगे. रूही की कार का एक्सीडेंट हो गया है और अब उन पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लग रहा है. अरमान रूही का वकील बनकर उसकी ओर से अदालत में लड़ने का फैसला करता है. आश्चर्य की बात यह है कि अभीरा उसके ओपजिट खड़ी है. आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अरमान सुझाव देते हैं कि पार्टियों को अदालत के बाहर समझौता करना चाहिए.
समृद्धि शुक्ला ने अपकमिंग ट्विस्ट का किया था खुलासा
समृद्धि शुक्ला ने हाल ही में एक इंटरव्यू में आने वाले ट्विस्ट के बारे में खुलासा किया. टेली मसाला के साथ एक इंटरव्यू में, समृद्धि शुक्ला ने कहा कि अभीरा को बुरा लग रहा है कि अरमान रूही की साइड ले रहा है. वह कहती है कि अभीरा को लगता है कि रूही मेलोड्रामा कर रही है और अरमान एक अच्छा इंसान होने के नाते उसे रूमाल और पानी दे रहा है. अभीरा को गुस्सा आ रहा है कि वह ऐसा व्यवहार क्यों कर रहा है. समृद्धि ने खुलासा किया, अभीरा को जलन हो रही है. खैर, ऐसा लग रहा है कि कोर्ट रूम ड्रामा केवल अरमान और अभीरा के बीच गलतफहमी को बढ़ाने वाला है. वह केवल इंसानियत के नाते रूही के साथ अच्छा व्यवहार कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










