सोनाक्षी, आमिर के बाद अब ऋतिक रोशन ने किया सोनम वांगचुक का सपोर्ट, कहा- 'छात्रों का दर्द मैंने करीब से समझा है'

Updated:
विज्ञापन
सोनम वांगचुक और ऋतिक रोशन, फोटो- इंस्टाग्राम

सोनम वांगचुक और ऋतिक रोशन, फोटो- इंस्टाग्राम

ऋतिक रोशन ने सोनम वांगचुक के समर्थन में अपना बयान दिया है, जिसमें उन्होंने छात्रों के मानसिक दबाव पर जोर दिया है. उन्होंने और क्या कहा आपको बताते हैं.

विज्ञापन

NEET-UG 2026 विवाद अब बॉलीवुड तक पहुंच चुका है. एक के बाद एक कई सितारे सोनम वांगचुक के सपोर्ट में सामने आ रहे हैं. अब इस लिस्ट में ऋतिक रोशन का नाम भी जुड़ गया है. सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा, जीनत अमान, आमिर खान, अतुल कुलकर्णी और ओमी वैद्य भी उनका खुलकर सपोर्ट कर चुके हैं.

Hrithik Roshan Extend Support to Sonam Wangchuk: ऋतिक रोशन ने बताया क्यों किया सोनम वांगचुक का समर्थन?

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के 20वें दिन ऋतिक रोशन ने एक्ट्रेस लीसा रे की एक पोस्ट को री-शेयर करते हुए अपना सपोर्ट जताया. इस वीडियो में सोनम वांगचुक लोगों से सवाल करते नजर आते हैं कि आखिर इस मुद्दे पर देश कब जागेगा. वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए ऋतिक रोशन ने लिखा, "मुझे लगता है कि यह बात सच है. जब मैंने अपनी फिल्म में एक शिक्षक की भूमिका निभाई थी, तब मुझे करीब से समझ आया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान छात्र किस मानसिक दबाव और तकलीफ से गुजरते हैं."

image.png

सोनम वांगचुक ने देश से पूछा- आखिर कब जागेंगे लोग?

वीडियो में सोनम वांगचुक ने लोगों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा, "आप लोग आखिर कब जागेंगे? 20 युवा अपनी जान गंवा चुके हैं. इन बच्चों ने पूरी ईमानदारी और मेहनत से इन परीक्षाओं की तैयारी की थी, लेकिन अगर वही परीक्षा गड़बड़ियों का शिकार हो जाए तो उनके सपनों का क्या होगा? इसका असर सिर्फ छात्रों और उनके परिवारों तक सीमित नहीं रहेगा. अगर ऐसे लोग डॉक्टर और इंजीनियर बनेंगे जो योग्य नहीं हैं, तो इसका नुकसान पूरे समाज को उठाना पड़ेगा."

Sonakshi Sinha Urges Government to Start Dialogue: सोनाक्षी सिन्हा ने भी सरकार से की बातचीत की अपील

इस मुद्दे पर सोनाक्षी सिन्हा ने भी खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, "मैंने पहले कभी इस तरह किसी मुद्दे पर सार्वजनिक बयान नहीं दिया, लेकिन अब चुप रहना संभव नहीं है. हम सभी जानते हैं कि सोनम वांगचुक ने देश के लिए कितना काम किया है और उन्हें कितने सम्मान मिल चुके हैं. वह पिछले कई दिनों से भूखे हैं. आखिर वह यह सब किसके लिए कर रहे हैं? उन बच्चों के भविष्य के लिए, जिन्होंने अपनी जान गंवाई. वह उस व्यवस्था के खिलाफ लड़ रहे हैं जो सही तरीके से काम नहीं कर रही. यह बात मैं भी जानती हूं, आप भी जानते हैं और पूरा देश जानता है. फिर भी बहुत लोग चुप हैं. मैं अब चुप नहीं रह सकती. जो होगा, देखा जाएगा."

View on Instagram

ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक के सपोर्ट में 1 दिन का अनशन करेंगे अतुल कुलकर्णी, कहा- दर्द को समझने के लिए जरूरी है कि हम दूसरे के दर्द से जुड़ें

ये भी पढ़ें: 'मुझे देश के भविष्य की चिंता है, मैं एंटी-नेशनल नहीं हूं', सोनम वांगचुक के सपोर्ट में बोलीं सोनाक्षी सिन्हा, समय रैना ने भी उठाई आवाज


विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola