KBC 18 में अब नहीं चलेगा रटा-रटाया ज्ञान, AI के दौर में बदला शो का फॉर्मेट, जानें कब से होगा शुरू
अमिताभ बच्चन, फोटो- इंस्टाग्राम
कौन बनेगा करोड़पति 18 नए थीम 'सोचना पड़ेगा' के साथ लौट रहा है. इस बार सिर्फ जवाब याद रखना काफी नहीं होगा, क्योंकि AI और बदलती दुनिया के साथ आपको भी बदलना होगा. जानिए अमिताभ बच्चन ने क्या समझाया.
Kaun Banega Crorepati 18: क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है. अमिताभ बच्चन एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आएंगे, लेकिन इस बार सिर्फ सवालों के जवाब याद होना काफी नहीं होगा. 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में मेकर्स ने नया थीम 'सोचना पड़ेगा' रखा है, जिसका मकसद लोगों को यह समझाना है कि आज के दौर में जानकारी होना जितना जरूरी है, उससे कहीं ज्यादा जरूरी है सही समय पर सही सोच और समझ के साथ फैसला लेना.
अमिताभ बच्चन ने आसान शब्दों में समझाया नया नियम
पहले प्रोमो में अमिताभ बच्चन कहते हैं, "आजकल जवाब हर जगह मिल जाते हैं, यहां तक कि आपके मोबाइल फोन पर भी. इसलिए इस बार 'कौन बनेगा करोड़पति' में सिर्फ जवाब याद रखना काफी नहीं होगा. सही जवाब तक पहुंचने के लिए आपको सोचना पड़ेगा."
दूसरे प्रोमो में वह कहते हैं, "भूगोल, इतिहास और विज्ञान का ज्ञान इस बार अकेले काफी नहीं होगा. खेल बदल चुका है. अब सिर्फ उत्तर याद रखने से काम नहीं चलेगा, आपको सोचना पड़ेगा."
तीसरे प्रोमो में AI का जिक्र करते हुए वह कहते हैं, "आज AI ने दुनिया बदल दी है और यह बदलाव लगातार जारी रहेगा. ऐसे समय में हमें भी बदलना होगा. इसलिए इस बार 'कौन बनेगा करोड़पति' में जवाब देने से पहले आपको सोचना पड़ेगा."
When and Where to Watch Kaun Banega Crorepati 18: जानिए कब और कहां देख सकेंगे 'कौन बनेगा करोड़पति 18'
'कौन बनेगा करोड़पति 18' का प्रीमियर 10 अगस्त को होगा. यह शो हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर टेलीकास्ट किया जाएगा. वहीं, दर्शक इसे सोनी लिव पर भी देख सकेंगे.
ये भी पढ़ें: बारिश में भी कम नहीं हुआ क्रेज, अमिताभ बच्चन से मिलने जलसा के बाहर जुटे फैंस, बिग बी बोले- आप सब बहुत कीमती हैं
ये भी पढ़ें: ‘वह सिर्फ अमिताभ बच्चन की बातें करती थीं’, परवीन बाबी को याद कर भावुक हुईं बिंदु, सुनाया दर्दनाक किस्सा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए