Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने फुफासा को अभीरा से माफी मांगने के लिए किया मजबूर, पोद्दार फर्म छोड़ने की दी धमकी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान के सामने फुफा सा का काला चेहरा सामने आ चुका है. अरमान जान चुका है कि फुफा सा ने ही जज को अभीरा का नाम लेकर रिश्वत दिया था.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा और अरमान के बीच अभी भी कुछ छीक नहीं चल रहा. जब भी दोनों के रिश्ते कुछ सुधरते है, वैसे ही उनके बीच किसी ना किसी बात को लेकर गलतफहमी आ जाती है. अभीरा का विश्वास जीतने में अरमान लगा हुआ है. सीरियल में दिखाया गया कि अभीरा पर रिश्वत देने का आरोप लगता है और उससे बार एसोसिएशन लाइसेंस छीन लेता है. अरमान को ये बात अभी तक पता नहीं मालूम है. दादी सा ने उसे रूही के पास मदद के लिए भेजा है.
फुफा सा का काला चेहरा अरमान के सामने आया
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि जज को रिश्वत देने का आरोप अभीरा पर लगता है. इसेक पीछे फुफा सा और दादी का हाथ होता है. दोनों अभीरा का करियर बर्बाद करना चाहते हैं. फुफासा ने जज को पैसों से भरा एक लिफाफा भेजा और एक नोट लिखा जिसमें कहा गया था कि यह अभीरा की ओर से आया है. अरमान इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश करता है. वो कोर्ट की सीसीटीवी फुटेज देखता है और फुफासा के प्लान के बारे में पता चल जाता है. अरमान फुफा सा पर काफी गुस्सा करता है.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी
अरमान ने दादी सा को किया वॉर्न
अरमान फुफा सा को अभीरा से माफी मांगने के लिए कहता है, लेकिन वो इससे मना कर देता है. अरमान दादी सा को वॉर्न करता है कि अगर फुफा सा ने अभीरा से माफी नहीं मांगी तो वो पोद्दार फर्म छोड़ देगा. दादी सा परेशान हो जाती है कि अगर अरमान फर्म छोड़ता है, तो क्लाइंट भी उसके साथ चले जाएंगे. दादी सा फुफा सो को अभीरा से सबके सामने माफी मांगने के लिए कहती है. फुफा कावेरी पर गुस्सा हो जाते हैं. क्या फुफा सा अभीरा से माफी मांगेगे. क्या अरमान के प्यार को अभीरा देख पाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










