Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही ने पोद्दार परिवार के सामने अरमान संग अपने रिश्ते का किया खुलासा, क्या होगा अब अभीरा का

Samridhii Shukla on leap in Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले दिलचस्प ट्विस्ट दर्शकों को बांधे रखने वाले हैं. अभीरा और रूही अरमान के साथ अपने रिश्ते का खुलासा पोद्दार परिवार के सामने करेगी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है इन-दिनों ट्रेंड में बना हुआ है. शो को लेकर कई सारी खबरें आई. जहां राजन शाही ने शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को सीरियल से बाहर कर लिया. प्रोडक्शन हाउस ने उनके अनप्रोफेशनल होने के बयान के बाद दोनों कलाकारों को निकालने का फैसला लिया. रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी अब ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान पोद्दार और रूही पोद्दार के रूप में दिखाई दे रहे हैं. लोकप्रिय टीवी शो के आज रात के एपिसोड में, हम होली सीक्वेंस शुरू होते देखेंगे. रोहित और गर्विता आज एंट्री करेंगे और इसके लिए मेकर्स ने कुछ खास प्लान बनाए हैं, जो आपको टीवी स्क्रीन से बांधे रखेगा.
अभीरा पोद्दार परवार को अपनी शादी की सच्चाई बताएगी?
समृद्धि शुक्ला अभीरा के रूप में पहले से ही दर्शकों के दिलों को जीत रही हैं. अब, राजन शाही शो के अपकमिंग एपिसोड में, हम अभीरा और रूही को एख दूसरे संग कॉम्पिटिशन करते देखेंगे. पोद्दार हाउस में ठंडाई पीने की प्रतियोगिता होती है, जिसमें रूही जीत जाती है. हालांकि दोनों लड़कियों को भांग का नशा बुरी तरह चढ़ जाता है. नशे की हालत में अभीरा अपने और अरमान के रिश्ते के बारे में सच्चाई उगल देगी.
डील वेडिंग में हैं अभीरा-अरमान
आपको बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा और अरमान एक डील वेडिंग कर रहे हैं, जिसमें अरमान उसकी देखभाल करेंगे और एक साल में उसे वकील बनने में मदद करेंगे जिसके बाद वे अलग हो जाएंगे. अभीरा के शब्द टुकड़ों में बाहर आते हैं और दब जाते हैं क्योंकि अरमान उसे अपने पास रखता है. पोद्दार ने अरमान से सवाल किया कि वह क्या कह रही है, अरमान ने बातों को घूमा दिया और कहा कि उन्होंने प्यार करने के बाद शादी की है, न वही वो कह रही है.
रूही पोद्दार परिवार को अरमान के प्रति अपने प्यार के बारे में बताएगी
जहां अभीरा अपने रिश्ते के बारे में सच्चाई बताने वाली है, वहीं रूही भी कहनी में ट्विस्ट लाने के लिए पूरी तरह तैयार है. वह अभीरा को बताएगी कि उसके लिए मूवऑन करना कितना मुश्किल है और वो अभी भी अरमान से काफी ज्यादा प्यार करती है. नशे की हालत में रूही और अभीरा एक टेबल पर खड़े हो जाते हैं. रूही ने खुलासा किया कि रोहित से शादी करने से पहले वह किसी के साथ रिलेशनशिप में थी. रूही बताती है कि वह कोई अरमान है. इस बार, ऐसा लगता है कि अरमान, रूही (गर्विता साधवानी) को सच्चाई उजागर करने से नहीं रोक पाएंगे. क्या होगा जब पोद्दार परिवार को पता चलेगा रूही-अरमान के रिश्ते की सच्चाई.. जानने के लिए बने रहे हमारे साथ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




