Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: होली पार्टी में कियारा को बदमाशों से बचाएगी अभीरा, कावेरी और विद्या होगी आमने-सामने

Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Mar 2024 12:44 PM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान सबसे कहता है कि वो अभीरा को एक मौका दे. अरमान, अभीरा पर अपना भरोसा जताता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस पर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है काफी लंबे समय से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. सीरियल में लीप के बाद कई नये टर्न एंड ट्विस्ट आए है. मेकर्स भी इसे ज्यादा रोमांचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है. समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी शो में अभीरा और अरमान का किरदार निभा रहे थे. हालांकि मेकर्स ने रातों-रात बड़ा फैसला लिया और शहजादा को शो से बाहर कर दिया. अब उसकी जगह रोहित पुरोहित ने ले ली है.


अभीरा ने रखी होली पार्टी
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा होली की पार्टी रखती है. कावेरी इस होली पार्टी में शामिल नहीं होने की बात कहती है. मनीषा ने कावेरी से बात की, लेकिन वो इस जश्न का हिस्सा नहीं बनने पर जोर देती है. विद्या रूही और मनीषा को उनका खाना और दवा देने की जिम्मेदारी देती है. एक बार फिर कावेरी, विद्या से कहती है कि उन्हें ये जिम्मेदारी ना दें क्योंकि वो उसकी तरह नहीं है. विद्या उनकी बातों से सहमत नहीं होती है और पीछे हट जाती है.


अरमान ने सबके सामने दिया अभीरा का साथ
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा के होली पार्टी में पार्ट लेने से संजय मना कर देता है और मनोज भी उसका साथ देते है. कृष दोस्तों के साथ होली मनाने की बात करता है. चारू, आर्यन, कृष और कियारा, अभीरा को होली पार्टी का हिस्सा बनने की बात करते है. काजल, अभीरा के पक्ष में नहीं है. चारू कहती है कि अभीरा की वजह से कावेरी बेगुनाह साबित हुई है, लेकिन संजय कहता है कि उसके वजह से ही दादी सा गिरफ्तार हुई थी. रूही ये उलझन के लिए अभीरा को जिम्मेदार मानती है. अरमान, अभीरा का साथ देता है. रूही कावेरी और विद्या के बीच चल रहे अनबन की बात अरमान के सामने लाती है और इसके लिए अभीरा को दोषी बताती है. अरमान कहता है कि वो अभीरा की गलती मानता है, लेकिन वो ये भी कहता है कि उन्हें पॉजिटिव साइड भी देखना चाहिए.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: नये अरमान संग काम करने पर अभीरा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारी केमेस्ट्री सीरियल में…


अभीरा ने कियारा और रूही को बचाया बदमाशों से
अरमान सबसे कहता है कि वो अभीरा को एक मौका दे. अरमान, अभीरा पर अपना भरोसा जताता है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कियारा और रूही को होली पार्टी में कुछ बदमाश परेशान करते है. अभीरा उस समय आ जाती है और उन्हें बचाती है. वहीं, पोद्दार हाउस में अभीरा खुद को अकेले पाती है और उसे अपनी मां अक्षरा की याद आती है. दूसरी तरफ अभीरा से मनीष पूछता है कि होली पर उसकी मां की क्या राय थी. अभीरा बताती है कि उसकी मां को ये त्योहार पसंद नहीं था. मनीष को ये सुनकर अपनी बेटी की याद आ जाती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के शो में नये अरमान और रूही के नाम से हटा पर्दा, पहला लुक आया सामने

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola