Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: नये अरमान संग काम करने पर अभीरा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारी केमेस्ट्री सीरियल में…

Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Mar 2024 9:03 AM

विज्ञापन

Samridhii Shukla on leap in Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में शहजादा धामी की जगह रोहित पुरोहित ने ले ली है. नया प्रोमो आ चुका है, जिसमें मेकर्स ने रोहित और गर्विता साधवानी का चेहरा रिवील कर दिया है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अक्सर अपनी कहानी को लेकर चर्चा में रहता है. सीरियल में कुछ महीने पहले ही लीप आया था और कहानी मेकर्स ने बदल दी थी. साथ ही लीड एक्टर्स भी इसमें बदल गए थे. अरमान के रोल में शहजादा धामी ने एंट्री ली थी और रूही के किरदार में प्रतीक्षा होनमुखे नजर आई थी. कुछ दिन पहले ही मेकर्स ने शहजादा और प्रतीक्षा को रातों-रात शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया. मेकर्स के इस फैसले पर यूजर्स चौंक गए थे. अब नये अरमान की भी एंट्री हो गई है.


ये रिश्ता क्या कहलाता है से कटा इन दो किरदारों का पत्ता
ये रिश्ता क्या कहलाता है से शहजादा धामी को बाहर कर दिया गया है. डायरेक्टर कुट प्रोडक्शन ने शहजादा को उनके गैर-पेशेवर व्यवहार के कारण बाहर निकाला था. जबकि रूही को इसलिए निकाला गया कि वो अपने काम को अच्छे से नहीं कर रही. वहीं, एक्टर रोहित पुरोहित ने शो में शहजादा धामी की जगह ले ली है. जबकि गर्विता साधवानी, रूही का रोल निभाएंगी. रोहित और समृद्धि शुक्ला का नया प्रोमो भी आ चुका है. अब समृद्धि ने बॉलीवुडलाइफ से बातचीत में रोहित संग काम करने पर अपनी राय शेयर की है.


नये अरमान संग काम करने पर अभीरा ने कही ये बात
समृद्धि शुक्ला ने बताया, “यह निश्चित तौर पर नया होगा और सीरियल की शुरुआत की तरह फील होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि जिन दो किरदार के साथ मेरे सीन है, वो शो में बदल दिए गये है. एक्ट्रेस ने आगे कहा, मैं पॉजिटिव हूं कि हमारी केमेस्ट्री सीरियल में धमाल मचाएंगी.” बता दें कि कुछ दिन पहले ही रोहित पुरोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कैप्शन में ये रिश्ता क्या कहलाता है लिखा था. पोस्टर देखने के बाद उनके फैंस उन्हें अरमान के रोल में देखने के लिए बेताब हो गए थे.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के शो में नये अरमान और रूही के नाम से हटा पर्दा, पहला लुक आया सामने


ये रिश्ता क्या कहलाता है में जानें क्या हुआ खास
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अबतक आपने देखा कि दादी सा, अरमान और अभीरा को पोद्दार हाउस से जाने के लिए कहती है. अरमान उसके फैसले पर उनसे कहता है कि उसका घर में रहना हक है. विद्या विद्या अरमान और अभिरा को जाने से रोकती है. कावेरी कहती है कि वो अपने फैसले को बदल देगी. वो अरमान और अभीरा को पोद्दार हाउस में रूकने के लिए कह देती है. कावेरी कहती है कि अभीरा को अरमान खुद एक दिन घर से निकाल देगा. ये बात सुनकर दोनों शॉक्ड हो जाती है. विद्या की वजह से अरमान और अभीरा नहीं जाते और सब उसकी तारीफ करते है. विद्या, अभीरा को सोने के कंगन देती है और उससे वादा लेती है कि वो अरमान को छोड़कर कभी नहीं जाएगी.


रूही और अभीरा, अरमान से पूछेगी सवाल
अभीरा, विद्या से वादा करती है कि कभी भी अरमान को अकेले छोड़कर नहीं जाएगी. माधव, विद्या की तारीफ करता है कि उसने कावेरी से बात की और अरमान को जाने नहीं दिया. माधव कहता है कि उसे उम्मीद है कि अभीरा की वजह से सबकुछ ठीक हो जाएगा. वहीं, रूही, अरमान से पूछती है कि आखिर उसने क्या फैसला किया. अरमान इसपर बात करने से इनकार करता है. अभीरा भी अरमान से पूछती है कि उसने किसे चुना. वो बताए कि वो अपने परिवार और उसमें से किस चुनेगा. अरमान, अभीरा के हाथ में सोने के कंगन देखता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में नजर नहीं आएंगे अब अरमान और रूही, समृद्धि शुक्ला बोली- ये खबर बिल्कुल सच है

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola