Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में नजर नहीं आएंगे अब अरमान और रूही, समृद्धि शुक्ला बोली- ये खबर बिल्कुल सच है

Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Mar 2024 10:33 AM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से मेकर्स ने शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. अब वो शो में नहीं दिखेंगे.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है 15 सालों से टीवी पर चला आ रहा है और इसकी लोकप्रियता में कोई बदलाव नहीं आया है. सीरियल में मेकर्स नये ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं, ताकि दर्शकों की सीरियल में दिलचस्पी बनी रही. अब एक शॉकिग खबर सुनने में आ रही है कि शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को प्रोडक्शन हाउस डीकेपी द्वारा शो से निकाल दिया गया है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है से बाहर हुए अरमान और रूही
ये रिश्ता क्या कहलाता है से शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे अब सीरियल में नजर नहीं आएंगे. उनका ऐसे अचानक शो से बाहर होने पर फैंस काफी शॉक्ड है और इसके पीछे की जह जानना चाहते है. प्रोडक्शन हाउस ने शहजादा पर सेट पर अनप्रोफेशनल होने का आरोप लगाया है. राजन शाही ने बॉलीवुडलाइफ के हवाले से अपने ऑफिशियल बयान में कहा, “हाल की घटनाओं ने डायरेक्टर्स कुट प्रोडक्शन को टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के दो कलाकारों शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे द्वारा प्रदर्शित गैर-पेशेवर व्यवहार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने के लिए प्रेरित किया है.


जानें किस वजह से मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला
बयान में कहा गया कि, शहजादा धामी की काम की नैतिकता के प्रति उपेक्षा पहले दिन से ही दिख रही थी. वो लगातार नखरे दिखा रहे थे और क्रू के साथ बदतमीजी कर रहे थे. वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है में उनके साथ काम कर रही समृद्धि शुक्ला ने इंडिया फोरम से बात की. उन्होंने इस बारे में कहा, ”हां, प्रतीक्षा और शहजादा की बर्खास्तगी की खबर बिल्कुल सच है. हालांकि, मैं अभी इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगी.”


शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे अब शो में नहीं आएंगी नजर
गौरतलब है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में समृद्धि शुक्ला अभीरा का किरदार निभाती थी. जबकि शहजादा धामी अरमान के रोल में नजर आए थे. प्रतीक्षा होनमुखे, रूही के रोल में नजर आ रही है. कहानी इन तीनों किरदार के ईद-गिर्द ही घूम रही है. अब अरमान और रूही की जगह कौन आएगा, ये जानने के लिए फैंस जरूर उत्सुक होंगे. वहीं, ये खबर जानकर फैंस यकीनन शॉक्ड हो गए होंगे.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने अदालत में दादी सा को किया बेगुनाह साबित, अरमान को हुआ अपनी गलती का अहसास


ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड
ये रिश्ता क्या कहलाता है के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आर्यन, कृष, अभीरा से अपने बर्ताव को लेकर माफी मांगते है. अभीरा उन्हें माफ कर देती है. फिर अरमान और अभीरा को कृष डिनर पर ले जाता है. पोद्दार हाउस में सब खुश है और डांस करते है. अभीरा और अरमान को साथ में डास करता देख रूही परेशान हो जाती है. कावेरी अभीरा से कहती है कि उसकी इमेज खराब करके वो जश्न मना रही है. अरमान कहता है कि कावेरी का गुस्सा ठीक है, लेकिन अब तो उन्हें जमानत मिल गई है.कावेरी का गुस्सा शांत नहीं होता है. अरमान उसे शांत करने की कोशिश करता है. अरमान कावेरी से अभीरा को एक मौका देने के लिए कहता है, लेकिन वो इसके लिए नहीं मानती है. रूही बीच में बोलने की कोशिश करती है, और इसे दादी सा डांट देती है. वह अभिरा और अरमान को घर छोड़ने के लिए कहती है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola