Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के शो में नये अरमान और रूही के नाम से हटा पर्दा, पहला लुक आया सामने
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को ये रिश्ता क्या कहलाता है से बाहर निकाल दिया गया है. अब उनकी जगह कोई और एक्टर और एक्ट्रेस नजर आने वाले है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इस समय चर्चा में बना हुआ है. खबरों की मानें तो शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को डायरेक्टर्स कुट प्रोडक्शन ने बाहर का रास्ता दिखा दिया. शो में वो अरमान और रूही के रोल में दिखते थे. शहजादा पर अनप्रोफेशनल होने का आरोप लगा. अचानक उनका शो से जाना फैंस के लिए काफी शॉकिंग न्यूज है. अब अरमान और रूही को कौन रिप्लेस करेगा. इसकी जानकारी भी सामने आ गई है.
राजन शाही के शो में नजर नहीं आएंगे अरमान-रूही
राजन शाही ने कड़ा रुख अपनाते हुए ये रिश्ता क्या कहलाता है से शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को बाहर निकाल दिया है. समृद्धि शुक्ला ने इंडिया फोरम से बात करते हुए इस खबर की पुष्टि की है और बताया है कि ये खबर सच है. अब नये अरमान के किरदार में रोहित पुरोहित नजर आएंगे. उन्होंने खुद इस बारे में फैंस को बताया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है.
अरमान को कौन करेगा रिप्लेस
रोहित पुरोहित ने अपनी तसवीर शेयर कर लिखा, ये रिश्ता क्या कहलाता है. इसके साथ उन्होंने हैशटैग में अरमान #नईशुरुआत #स्टारप्लस लिखा. साथ ही उन्होंने राजन शाही को भी टैग किया है. इससे साफ जाहिर है कि वो अरमान के रोल में ये रिश्ता क्या कहलाता में दिखेंगे. बता दें कि रोहित पोरस, दिल तो हैप्पी है जी, उडारियां, धड़कन जिंदगी की जैसे शोज में काम कर चुके है. इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है.

कौन बनेगी नयी रूही
वहीं, रोहित पुरोहित ने जो फोटो अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ पोस्ट की है, उसमें उनके साथ एक लड़की दिख रही है. कहा जा रहा है कि वो प्रतीक्षा होनमुखे को रिप्लेस करेगी. रोहित ने अपने पोस्ट के साथ एक्ट्रेस नवीनतम विकास में, गर्विता साधवानी को टैग किया है. गर्विता को दर्शकों ने पहले सीरियल बातें कुछ अनकही सी में मृणाल के रोल में देखा है. हालांकि अब ये सीरियल ऑफ एयर हो चुका है. अब देखना है कि फैंस उन्हें रूही के रोल में पसंद करते है या नहीं.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जाएगा
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट ट्रैक के बारे में बात करें तो कावेरी, अरमान और अभीरा को घर से बाहर निकलने के लिए कहती है. वो विद्या से दोनों के लिए नया घर खोजने के लिए कहती है. अभीरा दादी सा से कहती है कि वो अरमान को सजा ना दे. कावेरी अपने फैसले पर अड़ी रहती है और इसे नहीं बदलती है. अभीरा काफी निराश हो जाती है. कावेरी के फैसले को अरमान मानने से मना कर देता है. वो कहता है कि पोद्दार हाउस में रहना उसका अधिकार है. वो उसे अपना फैसला बदलने का अनुरोध करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









