Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपने बेटे की सच्चाई पूरे परिवार को बताएगा रोहित, सदमें में चली चाएगी अभीरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि रोहित अपने बेटे की सच्चाई पूरे परिवार वालों को बताएगा. ये सच सुनकर अभीरा सदमें में चली जाएगी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है को इस बार के टीआरपी चार्ट में तगड़ा झटका लगा है. जहां शो दो हफ्ते से पहले नंबर पर था. वहीं अब खिसक कर दूसरे नंबर पर आ गई है. हाल ही में सीरियल में मोहित परमार की एंट्री हुई है. वह अभीरा के भाई की भूमिका निभा रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि रोहित ने अपना बच्चा अरमान और अभीरा को दे दिया. पोद्दार परिवार ने बच्चे का नाम दक्ष रखा है. इसी बीच अभीरा दक्ष को कोर्ट लेकर चली जाती है. जहां उसे किडनैप कर लिया जाता है. रोहित इस घटना से काफी डर जाता है और अरमान से अपना बच्चा मांगता है.
पोद्दार परिवार को बच्चे की सच्चाई बताएगा रोहित
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में एक बड़ा खुलासा होगा, जब रोहित पोद्दार हाउस में खुलासा करेगा कि दक्ष, अरमान और अभीरा का नहीं बल्कि उसका और रूही का बेटा है. इस बात से हर कोई शॉक्ड रह जाएगा. हालांकि रोहित के दिल में काफी चीजें चल रही हैं. उसको लग रहा है कि उसके भाई की फैमिली पूरी हो गई है, लेकिन उसका और रूही का तो सपना अधूरा रह गया. यह एहसास उसे अपने बच्चे को वापस मांगने के लिए प्रेरित करता है. रोहित परिवार वालों को यह भी बताएगा कि बच्चा कैसे बदला गया. अभीरा इस घटना के बाद सदमें में चली जाएगी.
अभीरा ने दक्ष को बचाया गुंडों से
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज रात का एपिसोड में गुंडों का एक ग्रुप स्वर्णा और अभीरा पर हमला करते हैं. जैसे ही गुंडे दक्ष का अपहरण करने की कोशिश करते हैं, अभिरा उनसे लड़ती है. स्वर्णा घायल हो जाती है. इसी बीच अभीरा अरमान को गुंडों के बारे में बताती है. इधर रूही नर्स को धमकी देती है. जिसके बाद वह बोलती है कि रोहित सिर्फ उसकी मदद कर रहा था. एपिसोड का अंत अभीरा की ओर से दक्ष को बचाने के साथ होता है, जबकि पुलिस कुणाल को गिरफ्तार कर लेती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










