Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीर ने शो में अभीरा-अरमान संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- पहले दिन शूटिंग…

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीर ने शो में अभीरा-अरमान संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- पहले दिन शूटिंग…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में मोहित परमार की एंट्री हुई है. एक्टर अभीर की भूमिका निभा रहे हैं. अब उन्होंने अभीरा और अरमान संग काम करने पर बात की है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी जबरदस्त स्टोरी लाइन से दर्शकों को इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है. अभीरा और रूही की प्रेग्नेंसी ट्रैक ने बीते दिनों कमाल कर दिया. यही वजह है कि टीआरपी चार्ट में सीरियल ने अनुपमा को पछारते हुए टॉप 1 में अपनी जगह बना ली. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ रही है, अपकमिंग एपिसोड में मेकर्स जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न डाल रहे हैं.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीर की हुई है एंट्री

हाल ही में ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा और अभिमन्यु के बेटे अभीर की एंट्री हुई. मोहित परमार अभीरा के भाई की भूमिका में नजर आ रहे हैं. हालांकि अभी तक उनका किरदार नेगिटिव दिखाया गया है, जहां वह मनीषा और अभीरा से नफरत करता है. उसे लगता है कि उसकी बहन की वजह से वह अपनी मां से कई सालों तक दूर रहा. बता दें कि चौथे टाइम जंप से पहले दिखाया गया था कि अभीर और अभिमन्यु कार में जा रहे थे, तभी उनका एक्सीडेंट हो गया था.

मोहित परमार ने समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित संग काम करने पर क्या कहा

मोहित परमार ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में समृद्धि और रोहित संग स्क्रीन शेयर पर बात की. उन्होंने फिल्मीबीट को बताया, “समृद्धि, रोहित और पूरी कास्ट मेरे साथ बहुत अच्छी रही है. वे सभी वाकई में दिल से अच्छे हैं. पहले दिन की शूटिंग पर सभी ने काफी प्रोत्साहित किया. लोग बहुत अच्छे हैं, यहां तक ​​कि प्रोडक्शन टीम भी, हर कोई आपकी मदद करने के लिए तैयार करता है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित को इस वजह से ब्लैकमेल करेगी नर्स, रूही को बच्चों की अदला-बदली पर होगा शक

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola