Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित को अपने बच्चे को लेकर सताएगा ये डर, रूही चलेगी ये चाल

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित को अपने बच्चे को लेकर सताएगा ये डर, रूही चलेगी ये चाल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अभीरा किडनैपर से बच्चे को बचा लेती है. हालांकि रोहित के मन में ये डर है कि कहीं उसने अपने बच्चों को देकर गलती तो नहीं कर दी है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का सबसे लंबे समय तक चलने वाला शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में हम देखते हैं कि डिलवरी के बाद अभीरा अपने काम पर लौट आती है और ज्योति नाम की महिला का केस लड़ती है. वह उसे न्याय भी दिलवाती है. इधर चारु भाभी की जीत का जश्न बनाती है, लेकिन ये खुशी ज्यादा समय तक नहीं रहती, क्योंकि ज्योति का पति अभीरा के बेबी को किडनैप कर लेता है.

दक्ष को किडनैपर से बचा लेती है अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड हम देखेंगे कि अभीरा अपने बच्चे को बचाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा देती है. बड़े खतरे का सामना करते हुए वह अपहरणकर्ताओं से भिड़ने के लिए गोदाम में जाती है. वहां अपनी बहादुरी और सूझबूझ से दक्ष को बचाने में कामयाब होती है. पुलिस किडनैपर को पकड़ लेती है.

अभीरा के खिलाफ रोहित को भड़काती है रूही

इस घटना के बाद रोहित सदमें में है और बच्चे के प्रति अपना डर रूही को बताता है. वह उस पल का फायदा उठाते हुए रोहित के मन में संदेह पैदा करती है कि शायद अभीरा एक अच्छी मां नहीं है और बच्चे का ठीक से ख्याल नहीं रख सकती है. रोहित इसे सुनकर अपराधी महसूस करता है. वह सोचता है कि कहीं अभीरा-अरमान को बच्चा देकर उसने गलती तो नहीं कर दी है. क्या रोहित आने वाले एपिसोड में परिवार वालों को सच्चाई बता देगा या फिर अभीरा को एक और मौका देगा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित को इस वजह से ब्लैकमेल करेगी नर्स, रूही को बच्चों की अदला-बदली पर होगा शक

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अगस्त्य होगा अभीरा-अरमान के बच्चे का नाम, इस शख्स ने किया फाइनल

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola