Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अगस्त्य होगा अभीरा-अरमान के बच्चे का नाम, इस शख्स ने किया फाइनल

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि रोहित ने अभीरा और अरमान के बेबी का नाम रखा. हालांकि रूही इन सब से बिल्कुल खुश नहीं है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं. कहानी इन-दिनों अभीरा और उसके बच्चे के इर्द-गिर्द घूम रही है. सीरियल के आज रात के एपिसोड में हम देखेंगे कि अभीरा आर्यन के टैलेंट की तारीफ करती है. हालांकि चीजें तब बिगड़ जाती है, जब कोच को पता चलता है कि आर्यन के पास अल्कोहल फ्लास्क पाया गया है. वह तुरंत पोद्दार फैमिली को इस बारे में बताते हैं.

मनीष-आर्यन का हुआ पर्दाफाश

गुस्से में मनीष आर्यन से फ्लास्क के बारे में पूछता है, लेकिन मनोज ने कबूल कर लिया कि यह उसका है. मनीषा हैरान रह जाती है, क्योंकि उसे मनोज के शराब पीने और बेरोजगार होने की स्थिति का पता चलता है. जब मनीषा ने आर्यन से सवाल किया तो उसने स्वीकार किया कि वह काफी परेशान था. आर्यन ने कहा कि वह अभीरा और अरमान को यह सच्चाई बताना चाहता था, लेकिन उसके पास ये सब करने की हिम्मत नहीं थी.

रोहित ने रखा अभीरा-अरमान के बच्चे का नाम

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में अभीरा और अरमान के बच्चे के लिए नामकरण समारोह रखा जाता है. जहां दादीसा चाहती है कि बच्चे को विभिन्न नामों से बुलाए जाने के बजाय एक नाम रखा जाए. ऐसे में पंडित जी को बुलाया जाता है और समारोह की तैयारी शुरू हो जाती है. परिवार वालों को उम्मीद है कि अभीरा और अरमान अपने बेबी का नाम काफी यूनिक रखेंगे, लेकिन ट्विस्ट तब आता है, जब अरमान रोहित को बेबी का नाम रखने के लिए कहता है. रोहित ने ‘अगस्त्य’ नाम तय किया. परिवार के सदस्यों को यह नाम बहुत पसंद है और रोहित इस बात से बहुत खुश है कि वह अपने बच्चे का नाम रख सका. हालांकि, इन सब से बिल्कुल भी खुश नहीं है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु के बेटे की शो में होगी एंट्री, ये एक्टर निभाएगा अभीर का रोल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के भाई की भूमिका निभाने पर मोहित परमार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अतीत की कई…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola