Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु के बेटे की शो में होगी एंट्री, ये एक्टर निभाएगा अभीर का रोल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है, क्योंकि अक्षरा और अभिमन्यु के बेटे अभीर की एंट्री होने वाली है. उन्होंने शो में जुड़ने को लेकर उत्सुकता जाहिर की.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है लंबे समय से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. जहां कई दिनों से खबरें आ रही थी कि अक्षरा और अभिमन्यु के बेटे अभीर की एंट्री होने वाली है. दरअसल टाइम जंप से पहले दिखाया गया था कि अभिमन्यु और अभीर कार एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे. घरवालों ने उन्हें मृत भी मान लिया. हालांकि अब जल्द ही अभीरा के भाई की एंट्री होने वाली है. यह भूमिका कोई और नहीं बल्कि पंड्या स्टोर स्टार मोहित परमार निभाएंगे.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीर का रोल निभाने पर क्या बोले मोहित परमार
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीर का रोल निभाने पर मोहित परमार ने कहा, “मैं ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे प्रतिष्ठित शो में अभीर की भूमिका निभाने के लिए एक्साइटेड हूं. यह किरदार जटिल है और काफी गहराई पेश करता है, जिसे मैं एक्सप्लोर करने के लिए तैयार हूं.” उन्होंने कहा, ये रिश्ता क्या कहलाता है हिंदी टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शोज में से एक है. इंडस्ट्री के सबसे सम्मानित नामों में से एक राजन शाही के साथ काम करना एक सपने के सच होने जैसा है. उन्हें दर्शकों की नब्ज की अद्भुत समझ है, यही वजह है कि उनके शो इतने लोकप्रिय होते हैं.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या हो रहा है खास
ये रिश्ता क्या कहलाता है में फिलहाल कहानी अभीरा, अरमान, रूही और रोहित के इर्द-गिर्द घूम रही है. जहां अभीरा और रूही एक साथ प्रेग्नेंट हुई थी, लेकिन डिलीवरी के वक्त रूही ने बेटे को जन्म दिया. वहीं अभीरा का बेबी इस दुनिया में आते ही मर गया. जिसके बाद रोहित ने अपने बच्चे को उन्हें दे दिया. रूही को जब होश आया, तो वह अपने बच्चे को खोजने लगी. जिसके बाद सभी ने बताया कि उसका बच्चा इस दुनिया में नहीं है. वह फूट-फूटकर रोई और अभीरा और उसके बच्चे को दुश्मन मानने लगी.
Read Also- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के बच्चे से नफरत करेगी रूही, इस बात से होगी जलन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










