Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के बच्चे से नफरत करेगी रूही, इस बात से होगी जलन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि रूही को पता चलेगा कि उसका बच्चा मर चुका है और वह धीरे-धीरे अभीरा के बेबी से नफरत करने लगेगी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित, गर्विता साधवानी स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है हर एपिसोड के साथ दिलचस्प होता जा रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड को मिस नहीं करते हैं. यही वजह है कि इस हफ्ते यह टीआरपी चार्ट में छा गया है. सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि रूही और अभीरा की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई. जहां रोहित ने अपना बच्चा अभीरा और अरमान को दे दिया, क्योंकि रूही कोमा में चली गई थी.
अभीरा से बच्चा छीन लेगी रूही
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखते हैं कि रूही को होश आ जाता है और वह अभीरा के बच्चे को यह सोचकर छीन लेती है कि यह उसका अपना बच्चा है. रूही बच्चे को प्यार करती है और अभीरा उसे नहीं रोकती और ऐसा होने देती है. अभीरा यहां तक कहती है कि अगर उसकी बहन यह सोचती है कि ये बच्चा उसका है, तो वह यही समझे, क्योंकि इससे रूही सदमें से बाहर आ जाएगी.
अभीरा के बच्चे से नफरत करेगी अभीरा
हालांकि रूही को जैसे ही पता चलेगा कि उसका बच्चा इस दुनिया में नहीं रहा. वह टूट जाएगी और धीरे-धीरे अभीरा के बच्चे से नफरत करने लगेगी. वह सोचेगी कि अगर उसका बच्चा मर गया है तो फिर अभीरा का बच्चा कैसे जीवित रह सकता है. वह अभीरा की खुशियों से जलने लगेगी. इधर रोहित अपनी पत्नी को इस तकलीफ से दूर करने की कोशिश करेगा. अरमान हर वक्त ये सोचेगा कि अगर रूही और अभीरा को सच्चाई का पता चल जाएगा, तो फिर क्या होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










