Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या अभीरा की हो जाएगी मौत, डिप्रेशन में चला जाएगा अरमान, रूही देगी बच्चे को जन्म
Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Nov 2024 2:41 PM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा और रूही दोनों हॉस्पिटल में एडमिट है. डॉक्टर बताते हैं दोनों की हालत गंभीर है. पोद्दार परिवार अपनी दोनों बहुओं को ऐसे देखकर घबरा जाते हैं.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड दर्शकों को इमोशनल कर देगा. पोद्दार परिवार को रूही की हालत के बारे में पता चलता है और वह अस्पताल की ओर भागते हैं. डॉक्टर उन्हें रूही की गंभीर हालत के बारे में बताते हैं. डॉक्टर कहते है उन्हें रूही के लिए एक रेयर इंजेक्शन की आवश्यकता है, जो फिलहाल उपलब्ध नहीं है. डॉक्टर उनको ये भी बताते हैं एक इंजेक्शन है, लेकिन वह अभीरा के लिए है.
अपनी जान की परवाह ना करते हुए अभीरा ने बचाई रूही की जान
डॉक्टर से अभीरा वह इंजेक्शन रूही की जान बचाने में इस्तेमाल करने के लिए कहती है. रोहित उसका शुक्रिया अदा करता है. थोड़ी देर बाद अभीरा को तेज लेब पेन होने लगता है और डॉक्टर उन्हें उस इंजेक्शन का इंतजाम करने के लिए कहते हैं. अभीरा को ऑपरेशन रूम ले जाने से पहले वह अरमान से वादा लेती है कि अगर बच्चे को बचाना पड़े तो वह उसकी फ्रिक ना करें. अभीरा कहती है अरमान बच्चे को बचाए. अरमान ये सुनकर भावुक हो जाता है.
अभीरा की जान खतरे में
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही और अभीरा की जान खतरे में है. डॉक्टर अभीरा के बच्चे को बचाने में सफल नहीं हो पाते और रूही बच्चे को जन्म देते ही कोमा में चली जाती है. अरमान को डॉक्टर बताते हैं कि वह बच्चे को बचा नहीं पाए और ये खबर जानकर वह टूट जाता है. वह डिप्रेशन में चला जाता है क्योंकि उसके पिता बनने का सपना टूट जाता है. उसे घबराहट होती है और उसे समझ नहीं आता कि अभीरा को जब होश आएगा तो वह उसे कैसे संभालेगा. दूसरी तरफ ज्यादा खूब बहने की वजह से अभीरा की जान खतरे में होती है.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा खो देगी अपना बच्चा, कोमा में चली जाएगी रूही, आएगा बड़ा ट्विस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










