Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा से यह शख्स छीन लेगा अपना बच्चा, अरमान-रोहित रह जाएंगे शॉक्ड

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में हम देखेंगे कि जब पूरा पोद्दार परिवार बेबी का नाम रखने के लिए इकट्ठा होगा, तब रूही अचानक आएगी और अभीरा से बेबी छीन लेगी.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी दर्शकों को खूब इम्प्रेस कर रही है. यही वजह है कि शो टीआरपी लिस्ट में टॉप 1 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गई. 2.3 मिलियन इंप्रेशन के साथ इसने अनुपमा को पछाड़ दिया. रूही और अभीरा की प्रेग्नेंसी ड्रामा शो के लिए काम कर रहा है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि अभीरा और अरमान ने अपना बच्चा खो दिया था और रोहित ने उन्हें अपना बेटा दिया, क्योंकि रूही कोमा में चली गई थी और वह नहीं चाहता था कि उसका बेबी बिना मां के प्यार के पले.

अभीरा से बच्चा छीनती है रूही

ये रिश्ता क्या कहलाता है के नए प्रीकैप में हम देखते हैं कि रूही को होश आ जाता है और वह अपने बच्चे की तलाश कर रही है. नामकरण समारोह के दौरान जब हर कोई पोद्दार फैमिली के वारिस का नाम रखने वाला होता है, तभी रूही आती है और अभीरा से बच्चा छीनकर उसे अपना बताती है. अभीरा, अरमान, रोहित, मनीष, विद्या और कावेरी हैरान रह जाते हैं.

रूही को पता चलेगी अपने बच्चे की सच्चाई

ये रिश्ता क्या कहलाता है का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रूही को रोते हुए देखा जा सकता है, क्योंकि उसे बताया जाता है कि उसका बच्चा जीवित नहीं रहा. वह खुद को दोषी ठहराती है और उम्मीद कर रही है कि उसका बच्चा ठीक है. इधर मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया, जहां हम अभीरा और अरमान को अपने बच्चे के नामकरण समारोह की तैयारियां करते देखते हैं. विद्या और दादीसा पूजा में शामिल होती है. दादीसा अरमान को मिठाई देती हैं.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा और अरमान को रोहित दे देगा अपना बच्चा, क्या रूही होगी उसके फैसले से सहमत

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या अभीरा की हो जाएगी मौत, डिप्रेशन में चला जाएगा अरमान, रूही देगी बच्चे को जन्म

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola