Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीर की लव स्टोरी होगी शुरू, ये हसीना बनेगी अक्षरा की बहू

Updated:
विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में अभीर की लव स्टोरी दिखाई जाएगी. कियारा संग उनका लव एंगल शुरू होगा.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी रेटिंग में टॉप पर है. सीरियल की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. कहानी अभीरा और रूही के इर्द-गिर्द घूमती है. जहां अभीरा अपने बेटे का ख्याल रखने की कोशिश कर रही है. इधर रूही कोमा से बाहर आ गई है और उसे पता चलता है कि उसका बच्चा इस दुनिया में नहीं रहा. वह काफी दुखी है और हर किसी से नाराज है.

अभीरा के बच्चे को दूध पिलाने से मना करेगी रूही

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज रात के एपिसोड में हम देखेंगे कि रूही अपने बच्चे की दुखद मौत से टूट गई है और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनसे लड़ाई करती है. इसी बीच अभीरा आती है और कहती है क्या वो बीएसपी को दूध पिला सकती है. जिसके बाद रूही गुस्से में मना कर उसे रूम से बाहर निकाल देती है. कोई ऑप्शन न मिलने पर अभीरा ने अपने बच्चे को फार्मूला दूध पिलाने का फैसला करती है.

शो में शुरू होगी अभीर की लवस्टोरी

इधर अक्षरा और अभिमन्यु के बेटे अभीर की एंट्री हो चुकी है. वह पेशे से वकील हैं. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में अभीर की लव स्टोरी दिखाई जाएगी. शो में कियारा संग उनकी प्रेम कहानी आगे बढ़ेगी. हालांकि मेकर्स कहानी को गति देने के लिए ज्यादा से ज्यादा ट्विस्ट और टर्न डालने की कोशिश करेंगे.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु के बेटे की शो में होगी एंट्री, ये एक्टर निभाएगा अभीर का रोल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के भाई की भूमिका निभाने पर मोहित परमार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अतीत की कई…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola