Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित को इस वजह से ब्लैकमेल करेगी नर्स, रूही को बच्चों की अदला-बदली पर होगा शक

Updated:
विज्ञापन

Garvita Sadhwani to quit Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि रोहित को नर्स ब्लैकमेल करती है. वह बच्चे की सच्चाई छिपाने के लिए रोहित से पैसे मांगती है. वहीं रूही ये सब देखकर शॉक्ड हो जाती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी आकर्षक स्टोरी लाइन के साथ दर्शकों को लगातार इम्प्रेस कर रहा है. हाल ही में सीरियल ने 5 साल का लीप लिया. जिसके बाद अभीरा और रूही की डिलीवरी हुई. जहां अभीरा का बच्चा इस दुनिया में आते ही चला गया. वहीं रूही ने बेटे को जन्म दिया. हालांकि रोहित ने अपना बेबी अरमान को दे दिया. अब ड्रामा इन-दोनों के इर्द-गिर्द घूम रहा है.

बीएसपी को टीका लगाने के लिए जाते हैं अभीरा अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज रात के एपिसोड में हम देखेंगे, अभीरा अपने बीएसपी के टीकाकरण को लेकर परेशान है. वह नहीं चाहती कि उसका बेटा तकलीफ में रहे. तभी अरमान कहता है कि वह अकेले ही अस्पताल चला जाएगा. हालांकि अभीरा आने की जिद्द करती है. मनीष, स्वर्णा और सुरेखा भी आते हैं. हालांकि टीका लगने के बाद बीएसपी बिल्कुल भी नहीं रोता है, जिससे डॉक्टर्स अभीरा और अरमान की तारीफ करते हैं. घर आते वक्त अभीरा को काम में संतुलन बनाने और बीएसपी की देखभाल करने की चिंता होती है. तभी अभीर की जीप उसकी कार से टकरा जाती है.

नर्स ने रोहित को किया ब्लैकमेल

रूही की देखभाल करने वाली नर्स को बच्चे की अदला बदली के बारे में पूरी सच्चाई पता है. रोहित ने उन्हें इस बारे में चुप रहने की हिदायत दी है. नर्स चली जाती है, लेकिन रोहित के लिए एक नोट छोड़ती है, जिसमें तुरंत मिलने के लिए कहा जाता है. चिंतित रोहित अंततः उससे मिलता है. नर्स अपनी परेशानी बताती है और बच्चे के रहस्य के बारे में चुप्पी बनाए रखने के लिए रोहित से पैसे ऐंठने की कोशिश करती है. रोहित नर्स के जाल में फंस जाता है, जिससे रूही को उस पर शक होने लगता है.

Also Read- TRP Report Week 46: अनुज की एंट्री दिला सकता है अनुपमा को टीआरपी, ये शो रहा नंबर 1, जानें 10 शोज का हाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अगस्त्य होगा अभीरा-अरमान के बच्चे का नाम, इस शख्स ने किया फाइनल

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola