Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिमन्यु-अभीर को ढूढ़ने का फैसला करेगा मनीष, अभीरा को लगेगा तगड़ा झटका

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिमन्यु-अभीर को ढूढ़ने का फैसला करेगा मनीष, अभीरा को लगेगा तगड़ा झटका

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने अपकमिंग एपिसोड से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. जहां अभीरा को पता चल गया है कि उसका भी एक परिवार और अक्षरा के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहती है. इधर मनीष अभिमन्यु और अभीर को ढूढ़ने की सोचते हैं.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी जबरदस्त कहानी से सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. अभीरा और अरमान की शादी के बाद से शो में कई बदलाव हुए हैं. जहां विद्या इस शादी से खुश नहीं थी, क्योंकि वह जानती थी कि अभीरा कभी मां नहीं बन सकती है. विद्या ने उन्हें श्राप देते हुए कहा कि वे कभी खुश नहीं रह सकते. एक ही घर में रहने के बावजूद वह उनसे बात नहीं कर रही है. इसका असर अरमान, अभीरा के रिश्ते पर भी पड़ा. अरमान ने उसके साथ बुरा व्यवहार करना शुरू कर दिया और उसे अपनी गलती का एहसास तब हुआ जब रूही प्रेग्नेंट हुई और उसने अभीरा का दर्द देखा. रूही और अभिरा भी करीब आये, लेकिन संजय के कारण फिर से अलग हो गए.

रूही को पता चली अक्षरा और अभीरा की सच्चाई

रूही को पता चला कि अभीरा मनीष गोयनका की परनातिन है और अक्षरा की बेटी है. दरअसल रूही अक्षरा को अपनी मां आरोही का कातिल मानती है. रूही बेचैन हो गई और अभीरा को दूर धकेल दिया. वह यह स्वीकार नहीं कर पा रही थी कि उससे इतना बड़ा सच छिपाया गया. इधर मनीष और गोयनका यह जानकर भावुक हो गए कि अक्षरा अब नहीं रहीं.

दादीसा ने अभीरा-अरमान को आउटहाउस में रहने को कहा

हमने विद्या को अभीरा पर हत्यारिन की बेटी होने का आरोप लगाते हुए भी देखा. जब रूही ने घर छोड़ने का फैसला किया, तो विद्या ने उसकी साइड ली. हालांकि, दादीसा ने कहा कि अभीरा, अरमान आउटहाउस में रहेंगे और इसलिए, विद्या पोद्दार के घर में रहने के लिए सहमत हो गई.

अभिमन्यु-अभीर की तलाश करेंगे मनीष

राजन शाही के ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि मनीष, स्वर्णा और सुरेखा इस बात पर चर्चा करेंगे कि अभीर और अभिमन्यु कहां हैं. वे यह पता लगाने की सोचेंगे कि दोनों कहां पर है और ठीक तो है न. हालांकि सच्चाई का पता लगाने के बीच उन्हें मालूम पड़ेगा कि वे भी मर चुके हैं. इधर अभीरा के मन में बहुत सारे ख्याल है, जिसमें उसकी मम्मी ने क्यों घर छोड़ा था. असल में क्या हुआ था.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में अभिमन्यु की मां मंजरी ने वापसी को लेकर तोड़ी चु्प्पी, कहा- मुझे अप्रोच…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की जाल में नहीं फंसेगी अभीरा, मां नहीं बन पाने की खबर जान करेगी ये काम

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola