Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: अभीरा की अंशुमन संग हुई शादी, फूट-फूटकर रोएगा अरमान, गीतांजलि को ले जाएगा मंदिर, क्या रचाएगा शादी

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग ट्विस्ट काफी जबरदस्त होने वाले हैं, क्योंकि अभीरा और अंशुमन फाइनली शादी करने के लिए कोर्ट में जाते हैं. जहां वह कुछ दस्तावेज भूल जाती है. जैसे ही अरमान को पता चलता है कि उसकी एक्स वाइफ की शादी हो गई है. वह फूट फूटकर रोता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने जबरदस्त ट्विस्ट से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में मायरा और अभीरा का मिलन देखा गया. दोनों मां-बेटी 7 साल बाद एक दूसरे से मिले. इसी बीच अपनी बेटी की खुशी को देखते हुए अभीरा ने अरमान को भी माफ करने का फैसला किया.

विद्या चाहती है अभीरा करे अरमान से शादी

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में अभीरा ने अंशुमान के साथ कोर्ट मैरिज की तारीख तय कर ली है. मायरा, तान्या, कावेरी और बाकी सभी उसके फैसले से खुश हैं, लेकिन विद्या नहीं चाहती कि वह और अंशुमान एक-दूसरे के हो जाएं. वह चाहती है कि अभीरा और अरमान फिर से एक हो.

विद्या अरमान से पूछती है ये सवाल

ये रिश्ता क्या कहलाता है के नए प्रोमो में विद्या को अरमान से बात करते हुए देखा जाता हैं. वह उससे पूछती हैं कि क्या वह मायरा की खातिर अभीरा के साथ फिर से मिल सकता है. अरमान एक बार फिर उलझन में है, क्योंकि वह अभीरा के साथ एक खुशहाल जिंदगी देखना चाहता है.

अभीरा का बदला हुआ अंदाज देखकर शॉक्ड हो जाएगा अंशुमन

ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट से सामने आए नए सीन्स में, अभीरा और अंशुमान कोर्ट में कागजात पर साइन करने के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, अभीरा कोर्ट मैरिज के लिए जरूरी दस्तावेज भूल जाती है और बड़ा ब्लेंडर हो जाता है. वकील उससे पूछता है कि क्या वह शादी को लेकर सीरियस है. इसपर अभीरा खुशी से कहती है कि वह एक्साइटमेंट में भूल गई है. अंशुमन अभीरा का बदला व्यवहार देखकर शॉक्ड हो जाता है.

गीतांजलि को आत्महत्या करने से बचाएगा ये सदस्य

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक अरमान को जब पता चलेगा कि अभीरा की शादी अंशुमन से हो गई है, तो वह बुरी तरह टूट जाएगा. वह रोएगा क्योंकि उसने अभीरा के साथ खुशहाल जिंदगी जीने का मौका गंवा दिया है. जल्द ही अरमान को मायरा का एक चौंकाने वाला फोन आएगा. दरअसल गीतांजलि ने मायरा को डरा दिया है कि वो उसे हमेशा के लिए छोड़ देगी. अरमान जल्द ही उस जगह पहुंच जाएगा और गीतांजलि को आत्महत्या से बचाएगा. फिर अरमान उसे मंदिर की ओर घसीटेगा. क्या अरमान गीतांजलि से शादी करेगा या फिर कोई बड़ा ट्विस्ट आएगा.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित कुमार मोदी ने शो में नए परिवार की एंट्री पर तोड़ी चुप्पी, कहा- माही-रूपा को जेठालाल और भिड़े…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola