टीआरपी रिपोर्ट: ‘अनुपमा’ को टक्कर दे रहा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, देखें लिस्ट

टीआरपी रिपोर्ट: छठे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में टीवी शोज के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2, अनुपमा, नागिन 7 में कौन आगे निकला, ये आपको बताते हैं.
TRP Report: छठे हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट सामने आ चुकी है और इस बार भी टॉप पोजिशन पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला. हालांकि पहले नंबर पर अपनी पकड़ क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 ने बनाया है. आइए आपको टॉप 5 सीरियल्स के नाम बताते हैं.
2.0 टीआरपी के साथ आगे ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’
स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय स्टारर इस शो को 2.0 की रेटिंग मिली है. यह सीरियल 29 जुलाई 2025 को स्टारप्लस पर शुरू हुआ था. यह पुराने हिट शो का नया वर्जन है, जिसमें स्मृति ईरानी तुलसी और अमर उपाध्याय मिहिर के किरदार में नजर आ रहे हैं. इस बार कहानी में नई पीढ़ी को भी जोड़ा गया है, जिससे दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है.
दूसरे नंबर पर ‘अनुपमा’
दूसरे स्थान पर है अनुपमा. रूपाली गांगुली के इस शो को भी 2.0 टीआरपी मिली है और इसकी रीच 3.0 है. हाल ही में शो का एक डायलॉग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसका फायदा रेटिंग में भी देखने को मिला. साल 2020 में शुरू हुआ यह सीरियल आज भी दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है और लंबे समय से लगातार टॉप लिस्ट में शामिल है.
तीसरे स्थान पर खिसका ‘नागिन 7’
नागिन 7 इस हफ्ते तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. प्रियंका चाहर चौधरी और नामिक पॉल स्टारर इस सुपरनैचुरल शो को 2.0 टीआरपी मिली है, लेकिन इसकी रीच 3.7 बताई जा रही है. पहले नंबर से नीचे आना इस शो के लिए हल्की गिरावट मानी जा रही है.
‘वसुधा’ और ‘गंगा माई की बेटियां’ की एंट्री
चौथे स्थान पर है वसुधा, जिसे 1.9 की टीआरपी और 2.6 की रीच मिली है. टॉप 5 में पांचवें नंबर पर है गंगा माई की बेटियां. इस शो को 1.9 टीआरपी और 2.9 की रीच मिली है.
यह भी पढ़ें- अनुपमा: जेल जाने की नौबत में टीना-अर्जुन, पराग को बदनाम करने की साजिश?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










