जवाब नहीं देने पर नपेंगे कई बड़े अफसर, 40 की जवाबदेही तय, 3 दिन का अल्टीमेटम

विभाग ने 40 अफसर को कारण बताओ नोटिस जारी किया
Bihar Transport Department: बिहार में राजस्व वसूली लक्ष्य पूरा नहीं होने पर परिवहन विभाग ने 40 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. डीटीओ, एडीटीओ और अन्य अफसरों से तीन दिन में जवाब मांगा गया है. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई होगी.
Bihar Transport Department: बिहार परिवहन विभाग ने राजस्व वसूली में सुस्ती दिखाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने की बात कही है. डिपार्टमेंटल इंस्पेक्शन के बाद पाया गया कि कई जिलों में तय लक्ष्य के मुकाबले कम वसूली हुई है. इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कुल 40 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.
किन जिलों के अधिकारी आये जद में
इन अधिकारियों में कई जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) शामिल हैं. पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, मधुबनी, सीतामढ़ी, किशनगंज, अरवल, रोहतास और समस्तीपुर जैसे जिलों के अधिकारी कार्रवाई की जद में आए हैं. विभाग का कहना है कि लक्ष्य पूरा करने के लिए सही से प्रयास नहीं किए गए.
नोटिस में क्या कहा गया
नोटिस में साफ कहा गया है कि संबंधित अधिकारी तीन दिनों के अंदर अपना जवाब दें. अगर जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जा सकती है. जरूरत पड़ने पर प्रपत्र-A गठित कर ऑफिसियल जांच भी शुरू होगी. इस फैसले के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है.
सिर्फ डीटीओ ही नहीं, बल्कि अपर जिला परिवहन पदाधिकारी (एडीटीओ) और अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी. किशनगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और पटना के एडीटीओ को भी नोटिस भेजा गया है. इसके अलावा वैशाली, भोजपुर, सिवान, मोतिहारी, बेतिया, नवादा, गया और मधेपुरा के अधिकारी भी लिस्ट में हैं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
क्या निर्देश दिया गया
परिवहन विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि बाकी दिन में स्पेशल कैंपेन चलाकर राजस्व वसूली तेज की जाए. लक्ष्य को पूरी तरह से पाने के लिए विभाग ने ज्यादा मेहनत करने को कहा है. साथ में यह भी संकेत दिया है कि आगे भी रेगुलर समीक्षा होती रहेगी और प्रदर्शन के आधार पर जिम्मेदारी तय की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: सीमांचल में जल्द शुरू होगा बड़ा अभियान, शाह बोले- गरीबों का राशन छीनने वालों की खैर नहीं
पटना से डोभी तक बनेगा 130 किमी लंबा ग्रीन कॉरिडोर, किनारे लगेंगे आम और जामुन के पेड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




