Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twist: सलाखों के बीच अभीरा, ये शख्स बनेगा मसीहा, ड्रग्स के चक्कर में फंसी कियारा?

Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Aug 2025 12:38 PM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान की शादी गीतांजलि से हो गई है. वह उसका घर पर इंतजार करती है, तो दूसरी तरफ वह पुलिस स्टेशन जाकर अभीरा की मदद करता है. वह उसका वकील बनने का फैसला करता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पोद्दार परिवार में अंशुमन के लिए श्लोक सभा होता है. उसी वक्त वहां पर पुलिस आती है. अरमान उनसे पूछता है कि वह क्यों आए है. इसपर पुलिस अधिकारी कहते हैं कि वह अभीरा को गिरफ्तार करने आए है. ये सुनकर परिवार वाले शॉक्ड हो जाते हैं. पुलिस उसे गिरफ्तार करके ले जाती है. अभीरा जेल में होती है और कहती है कि उसने कुछ नहीं किया है. इंस्पेक्टर उससे कहते है कि जब तक कोई वकील उसका केस नहीं लेता, उसे बेल नहीं मिल सकती.

अभीरा की मदद करेगा अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा पुलिस से कहती है कि वह खुद एक वकील है और अपना केस खुद लड़ना चाहती है. वह उनसे फॉर्म मांगती है. जैसे ही वह अपना फॉर्म भरने लगती है, उसी वक्त अरमान वहां आ जाता है. वह कहता है कि वह अभीरा का वकील है और उसके साथ खड़ा है. अरमान को देखकर अभीरा काफी इमोशनल हो जाती है. वह पुलिस से कहता है कि उसकी मुवक्किल लॉकअप से अगले दिन बाहर आ जाएगी. अभीरा को उसके आने से हिम्मत मिलती है.

कियारा लेती है ड्रग्स?

आने वालए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कियारा, अभीर से पैसे उधार लेती है. कियारा को वह घबराया हुआ पाता है और शक होता है. अभीर को लगता है कि कियारा ड्रग्स से जुड़ी कोई परेशानी उससे छिपा रही है. क्या कियारा ड्रग्स लेती है या वह कोई और राज छिपा रही है. दूसरी तरफ अरमान की शादी गीतांजलि से हो गई है. वह उसका घर पर इंतजार करती है, तो दूसरी तरफ वह पुलिस स्टेशन जाकर अभीरा की मदद करता है. क्या अभीरा की बेगुनाही साबित कर पाएगा अरमान.

यह भी पढ़ें- Coolie Worldwide Collection: हिट या फ्लॉप? 500 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही ‘कुली’, वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने सबको चौंकाया

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola