Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: जय सोनी ने अक्षरा और अभिमन्यु संग काम करने को किया याद, बोले- हर सीन आंखों में…
Published by : Ashish Lata Updated At : 27 Jul 2024 7:14 PM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिनव शर्मा की भूमिका निभाने वाले जय सोनी ने अपने पूराने दिनों को याद किया. एक्टर ने कहा कि हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ संग काम करना काफी अच्छा था. आज भी वे उन्हें याद करते हैं.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है सबसे लंबे समय तक चलने वाला टीवी शो में से एक है. सीरियल 2009 में ऑन-एयर हुआ था और इसकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलइंग है. शो की शुरुआत अक्षरा और नैतिक की कहानी से हुई. हिना खान और करण मेहरा ने सभी को अपना दीवाना बना लिया. यह एक साधारण अरेंज मैरिज की कहानी थी, जिसने सबका दिल जीत लिया. बाद में, शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने कार्तिक और नायरा की भूमिका निभाई. यह फिर से एक खूबसूरत कहानी थी और वे अभी भी टीवी पर सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं. तीसरी पीढ़ी की कहानी में अभिमन्यु और अक्षरा के रूप में हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ थे. कहानी में कई ऐसे मोड़ आए, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.
ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक्सपीरियंस को जय सोनी ने किया याद
शो में हमने अभिनव शर्मा के तौर पर जय सोनी की एंट्री देखी थी. उन्होंने उस कहानी में लीप के बाद अक्षरा के पति की भूमिका निभाई थी. भले ही वह मुख्य जोड़ी के बीच में आये, लेकिन उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. अभिनव की मौत का मंजर आज भी आंखों में आंसू ला देता है. जय सोनी ने हाल ही में गॉसिप्स टीवी से ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि उनका एक्सपीरियंस अद्भुत है और यह बहुत अच्छी टीम है. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए यादगार रहेगा और अभिनव हमेशा उनके साथ रहेंगे.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवम खजूरिया ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रोडक्शन ने मुझसे बात…
जय सोनी ने हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ संग काम करने को किया याद
उन्होंने आगे हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ संग काम करने के बारे में भी बात की. जय ने शेयर किया कि उन्होंने दोनों के साथ सेट पर अच्छा समय बिताया और वे बहुत प्रोफेशनल हैं और इसलिए उन्होंने हमेशा अपना काम अच्छे से किया. उन्होंने बताया कि उन्होंने हर सीन में अपना बेस्ड दिया. अक्षरा और अभिनव ये रिश्ता क्या कहलाता की मुख्य जोड़ी नहीं थे, लेकिन फिर भी लोगों को उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आई.
इस सीन को आज भी याद करते हैं जय सोनी
जय सोनी ने शेयर किया कि उन्हें अपना किया हुआ सीन पसंद आया लेकिन एक सीन ऐसा है, जिसे करते समय उनके रोंगटे खड़े हो गए. उन्होंने वह सीन साझा किया जहां अभिनव को लगा कि उसने अक्षरा को हमेशा के लिए खो दिया है, लेकिन वह आती है और उसे गले लगा लेती है. उन्होंने कहा कि दूसरा सीन वह है, जहां अभिनव अक्षरा को सरप्राइज देते हैं और झूला सीन उनका पसंदीदा रहा है. वर्तमान में, कहानी समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी के साथ अभीरा, अरमान और रूही के रूप में चल रही है.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










