Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा से बदला लेने के लिए अरमान को भड़काएगा ये शख्स, ये किरदार बनेगा अब विलेन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा से कहता है कि वह दोनों साथ में कभी खुश नहीं रह सकते. अरमान कहता है वह ये बात पहले समझ नहीं पाया.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा को अपनी जीत का जश्न सेलिब्रेट करने के लिए कहता है. मनीष उसे रोकता है, लेकिन अरमान उसकी बात नहीं सुनता. अभीरा उससे कहती है कि क्या उसे लगता है कि वह खुश है. अरमान उससे कुछ भी नहीं कहने के लिए कहती है. दूसरी तरफ मनीषा, कावेरी से कहती है अरमान, अभीरा को तलाक दे रहा है और उसका ये फैसला सही है.
अभीरा से तलाक लेगा अरमान
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अरमान से उसपर भरोसा करने के लिए कहती है. अभीरा कहती है वह विद्या के लिए इतनी कड़ी सजा कभी नहीं चाहती थी. अरमान कहता है कि क्या उसने केस ये सोचकर किया था जज विद्या को सजा नहीं देगा. अरमान, अभीरा पर इल्जाम लगाता है कि उसने विद्या की इमेज खराब कर दी. अरमान कहता है कि उसने उसके प्यार को कभी नहीं समझा. वह कहता है कि अभीरा उसे हमेशा छोड़ने की बात कहती थी. अरमान तलाक के पेपर्स पर साइन कर देता है.
अभीरा से बदला लेने के लिए अरमान को भड़काएगा ये शख्स
अभीरा, अरमान से कहती है कि वह उससे प्यार करती है. अरमान कहता है कि प्यार से ज्यादा उसकी शिकायतें है. अरमान कहता है कि वह दोनों एक-दूसरे के लिए नहीं बने हैं और साथ में कभी खुश नहीं रह सकते. अरमान कहता है कि वह ये बात पहले समझ नहीं पाया और उसे इस बात का पछतावा है. अभीरा टूट जाती है. स्वर्णा, अभीरा को तलाक के लिए लड़ने के लिए कहती है. अभीरा कहती है वह अरमान को दुख नहीं पहुंचा सकती. अभीरा को लगता है कि अरमान अब उससे प्यार नहीं करता. ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, विद्या की जमानत को लेकर मंत्री से रिक्वेस्ट करती है. दूसरी तरफ विद्या, अरमान से अभीरा से बदला लेने के लिए कहता है.
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपने पैरों पर कभी खड़ा नहीं हो पाएगा अभीर, विद्या की एक गलती से होगी उसकी ऐसी हाल
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस का ये शख्स करेगा अभीर का एक्सीडेंट, जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा अभीरा का भाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










