Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सातवां फेरा लेने से पहले अभीरा से शादी रोक देगा अंशुमन, चारु की मौत के बारे सबसे पहले जानेगा ये शख्स
Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Jul 2025 8:54 AM
अंशुमन ने अभीरा संग शादी करने से किया मना (फाइल फोटो)
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जो सीरियल की कहानी को बदल देगा. चारु की मौत हो जाएगी. हालांकि पोद्दार परिवार उसकी मौत से अनजान है. अभीर ने ये बात सबसे छिपा कर रखी है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक शॉकिंग ट्विस्ट आने वाला है. सीरियल में अभीरा और अंशुमन की शादी के ट्रैक के बीच चारु की मौत का ट्रैक दिखाया जाएगा. चारु की मौत कैसे होगी, इसका खुलासा आने वाले एपिसोड में होगा. शो में दिखाया जा रहा कि अभीरा से अरमान, मायरा के बारे में सच बताना चाहता है, लेकिन वह नहीं बोल पाता. अभीरा अपनी बेटी की याद में तड़प रही है. दूसरी तरफ अभीरा ने अरमान से कह दिया कि उसे दोबारा कभी प्यार नहीं होगा, लेकिन वह अंशुमन से शादी का फैसला नहीं बदलेगी.
अभीरा से शादी नहीं करेगा अंशुमन
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अंशुमन, अभीरा को मायरा के लिए परेशान होता देखेगा. अंशुमन को अहसास होगा कि अभीरा खुश नहीं है और वह इस बीच एक चौंकाने वाला फैसला करेगा. अंशुमन कहेगा कि जब तक वह पूकी को खोज नहीं लेगा, तब तक वह अभीरा से शादी नहीं करेगा. उसकी ये शर्त जानकर कावेरी काफी हैरान हो जाएगी. शादी के दिन खूब सारा हंगामा देखने को मिलेगा. अभीरा और अंशुमन सातवां फेरा लेने वाले होंगे, तभी अंशुमन शादी रोक देगा. वह पूकी को खोजने की बात कहेगा.
चारु की मौत की खबर जानेगी कियारा
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कियारा को चारु की मौत के बारे में पता चलेगा. वह अपनी बहन के बारे में जानकर काफी दुखी हो जाएगी. वह अभीर से इसे लेकर बात करेगी. वह इमोशनल होकर अभीर से उसे सबकुछ बताने के लिए कहेगी. वह उसे अपने नाम की कसम देगी. अभीर इसके बाद उसे सबकुछ बताने के लिए तैयार हो जाएगा. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा कि चारु की मौत कैंसर से हो जाएगी. हालांकि चारु मरने से पहले अभीर से दोबारा अपना सिंगिग करियर शुरू करने के लिए कहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










