ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित की वापसी के बाद इस शख्स की होगी पोद्दार हाउस में एंट्री, अरमान को मिलेगा सौतेला होने का टैग

Updated at : 20 Jul 2024 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोहित के आने से सीरियल में खूब सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है. अरमान अपने भाई के आने से बहुत खुश है. हालांकि रोहित, अरमान से नाराज है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी चार्ट पर धमाल मचा रहा है. शो में रोहित की वापसी ने स्टोरीलाइन को और ज्यादा दिलचस्प बना दिया है. एक तरफ अभीरा और अरमान अपनी शादी के लिए दादी सा को मना रहे हैं. दूसरी तरफ रोहित के आने से रूही भी पोद्दार हाउस लौटना चाहती है. रोहित के सहारे वो अरमान का दिल जीतना चाहती है और उसे अपना बनाना चाहती है. आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि रोहित का बर्ताव अपने भाई अरमान के लिए बदल गया है.

रोहित से मिलने पहुंची अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा, रोहित से मिलना चाहती है. वो खिड़की के जरिए रोहित के कमरे में आती है और उससे बात करने की कोशिश करती है. रोहित हाथ हिलाता है और इस बार में अभीरा, माधव और मनोज को बता देती है. घर वाले कमरे में आते है और अभीरा पर्दे के पीछे छुप जाती है, क्योंकि उसे पोद्दार हाउस में आने की परमिशन नहीं है. सभी रोहित से मिलेंगे और अरमान काफी ज्यादा इमोशनल हो जाएगा. रोहित, अरमान को धक्का दे देगा और उसपर धोखा देने का आरोप लगाएगा. रोहित, अरमान से काफी ज्यादा नाराज है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

रोहित ने अरमान को कहा सौतेला

वहीं, रोहित गार्डन में बैठा होगा और अरमान वहां आएगा. अरमान अपने घुटनों पर बैठकर रोहित से माफी मांगेगा. रोहित उसे धक्का मार देगा और उसे घर का सौतेला बेटा कहेगा. रोहित कहेगा उसकी वजह से उसे घर छोड़कर जाना पड़ा. अभीरा पूरे वक्त अरमान के साथ खड़ी रहेगी और उसका साथ देगी. रोहित, अरमान को उससे रूही को दूर करने का आरोप लगाएगा. वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रोहित के वापस आने से दादी सा रूही को रोहित की पत्नी बनकर घर वापस आने का ऑफर रखती है. क्या रूही दादी सा की बात मानकर वापस आ जाएगी.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola