ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कॉलेज में इस वजह से अभीरा की आंखों में आए आंसू, कावेरी ने अरमान के सामने रखी ये चुनौती

Updated at : 22 Dec 2024 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक फोटो- ट्विटर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि चारु और कियारा अनजाने में अभीर के कॉन्सर्ट जाती है. अभीर, चारु को दिखाता है कि लड़कियां उसके पीछे क्रेजी है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा के रिश्ते पर टाइमर लगाने के बारे में विद्या दादी सा से पूछती है. दादी सा कहती है प्यार का अहसास करने के लिए आठ दिन काफी है. वह अरमान से कहती है कि वह आठ दिनों में अभीरा को मना ले, नहीं तो तलाक के पेपर्स पर साइन कर दे. अरमान दादी सा की चुनौती को स्वीकार कर लेता है. दूसरी तरफ चारु, अभीर के टाइम पर नहीं आने पर मीटिंग रद्द कर देती है.

अभीरा को कॉलेज में सुनने पड़े ताने

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीर, चारु से कहता है वह उसका केस लड़े. चारु मना कर देती है और उसे उससे दूर रहने के लिए कहती है. चारु कहती है कि उसके बर्ताव की वजह से कोई भी लड़की उससे शादी नहीं करेगी. दूसरी तरफ कॉलेज के छात्र अरमान को छोड़ने के लिए अभीरा को दोषी मानते हैं. अभीरा काफी भावुक हो जाती है. अरमान उससे पूछता है कि कौन सी बात उसे परेशान कर रही, लेकिन वह उसका जवाब नहीं देती.

चारु को लेकर कियारा ने अभीर को बताई ये बात

चारु और कियारा अनजाने में अभीर के कॉन्सर्ट जाती है. अभीर, चारु को दिखाता है कि लड़कियां उसके पीछे क्रेजी है. कियारा, अभीर को बताती है कि चारु आसानी से किसी पर भरोसा नहीं करती. वह अभीर से कहती है कि एक लड़के ने चारु का दिल तोड़ा और दूसरे लड़के ने उसके भरोसे को. अभीर को चारु के लिए बुरा लगता है. दूसरी तरफ अरमान से चारु पूछती है कि वह किस बात को लेकर परेशान है. अरमान उसे कॉलेज वाली बात बताता है. चारु उसे अभीरा के लिए कुछ करने के लिए कहता है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा को पता चलता है कि कॉलेज नये साल तक क्लोज रहेगा. अभीरा के करीब रहने के लिए अरमान प्लान बनाता है. अभीरा जयपुर के बदले दिल्ली जाने का सोचती है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की जिंदगी में फिर से इस तरह एंट्री लेगा अरमान, कॉलेज में होगा आमना-सामना

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा की जिंदगी में आएगा नया शख्स, अरमान से है कनेक्शन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola