'ये है मोहब्बतें' की छोटी रूही अब करेंगी खतरनाक स्टंट, बनीं 'खतरों के खिलाड़ी 2026' की सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट

Updated:
विज्ञापन
रुहानिका धवन, फोटो- इंस्टाग्राम

रुहानिका धवन, फोटो- इंस्टाग्राम

18 साल की रुहानिका धवन 'खतरों के खिलाड़ी 2026' की सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट बनकर छा गई हैं. 'ये है मोहब्बतें' से पहचान बनाने वाली रुहानिका ने टीवी, फिल्मों और अपनी पढ़ाई में भी कमाल किया है.

विज्ञापन

Who is Ruhaanika Dhawan: 'खतरों के खिलाड़ी 2026' का ग्रैंड प्रीमियर हो चुका है. पहले ही एपिसोड में कई कंटेस्टेंट्स ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का ध्यान खींचा. लेकिन जिस कंटेस्टेंट ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी, वह हैं रुहानिका धवन. 18 साल की रुहानिका इस सीजन की सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट हैं और प्रीमियर एपिसोड में उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया.

6 साल की उम्र में मिली थी पहचान

रुहानिका धवन का जन्म 25 सितंबर 2007 को मुंबई में हुआ था. उन्होंने बहुत छोटी उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. उनका पहला टीवी शो 'मिसेज कौशिक की पांच बहुएं' था. हालांकि, उन्हें असली पहचान सिर्फ 6 साल की उम्र में 'ये है मोहब्बतें' से मिली. इस शो में उन्होंने रूही भल्ला का किरदार निभाया, जो रमन भल्ला (करण पटेल) और उनकी पहली पत्नी शगुन (अनीता हसनंदानी) की बेटी थी. शो में रूही का डॉ. इशिता अय्यर (दिव्यांका त्रिपाठी) से खास रिश्ता बनता है और वह उन्हें प्यार से 'इशी मां' बुलाने लगती है.

View on Instagram

फिल्मों में भी किया काम

टीवी के अलावा रुहानिका ने फिल्मों में भी काम किया है. वह सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में कैमियो रोल में नजर आई थी. इसके बाद उन्होंने सनी देओल के साथ 'घायल वंस अगेन' में भी अभिनय किया. साल 2019 से 2026 के बीच उन्होंने 'मेरे साईं - श्रद्धा और सबूरी' में काम किया. इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया. रुहानिका ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक हासिल किए.

18 साल की उम्र में खरीदी अपनी पहली कार

जून 2026 में रुहानिका ने महज 18 साल की उम्र में अपनी पहली कार खरीदी. पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि,

18 साल की उम्र में मैं हमेशा चाहती थी कि यह दिन आए. आज अपनी विश लिस्ट से 'अपनी पहली कार खरीदना' पूरा करना किसी सपने के सच होने जैसा लग रहा है. यह सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि मेरी उस जर्नी का नतीजा है, जो चुनौतियों से भरी होने के बावजूद बेहद खूबसूरत रही.
View on Instagram

प्रीमियर में दिखा दमदार अंदाज

रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 2026' में रुहानिका धवन को 'छोटा पैकेट, बड़ा धमाका' कहकर इंट्रोड्यूस किया गया. प्रीमियर एपिसोड में टाइगर श्रॉफ, करण पटेल, दिव्यांका त्रिपाठी और अली गोनी ने रुहानिका के लिए वीडियो मैसेज भी भेजे. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है. रुहानिका धवन, अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट और करण वाही को फाइनलिस्ट बताया जा रहा है. हालांकि, मेकर्स की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है.

View on Instagram


ये भी पढ़ें: छोटे कपड़े पहनने पर भड़का शख्स, लाइव शो के सेट पर गौहर खान को जड़ दिया था थप्पड़


विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola