छोटे कपड़े पहनने पर भड़का शख्स, लाइव शो के सेट पर गौहर खान को जड़ दिया था थप्पड़

गौहर खान, फोटो- इंस्टाग्राम
साल 2014 में 'इंडियाज रॉ स्टार' के सेट पर गौहर खान को अचानक थप्पड़ मारा गया था. इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया था. जानिए क्यों हुआ यह हमला.
Gauahar Khan Slap Incident: टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे विवाद हुए हैं, जिन्होंने लंबे समय तक सुर्खियां बटोरीं. लेकिन साल 2014 में हुआ गौहर खान थप्पड़ कांड ऐसा मामला था, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया था. एक लाइव रियलिटी शो की शूटिंग के दौरान अचानक एक शख्स स्टेज पर पहुंचा और सबके सामने गौहर खान को थप्पड़ मार दिया. यह घटना इतनी अचानक हुई कि कुछ समय के लिए सेट पर मौजूद लोग भी समझ नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है.
India's Raw Star के सेट पर हुआ था हमला
यह घटना साल 2014 की है, जब गौहर खा सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' को होस्ट कर रही थीं. शो के फिनाले एपिसोड की शूटिंग मुंबई के फिल्म सिटी में चल रही थी. इसी दौरान ऑडियंस में बैठे एक युवक ने अचानक स्टेज पर आकर गौहर खान के साथ बदसलूकी की और उन्हें थप्पड़ मार दिया. आरोपी युवक की पहचान मोहम्मद अकील मलिक के रूप में हुई थी. वह ऑडियंस में बैठा था और शो के ब्रेक के दौरान स्टेज तक पहुंच गया था. सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया.

आखिर क्यों मारा गया था गौहर खान को थप्पड़?
इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही था कि आखिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया? पुलिस के अनुसार, आरोपी ने गौहर खान के कपड़ों को लेकर आपत्ति जताई थी. अकील मलिक के अनुसार, "गौहर मुस्लिम लड़की हैं और उनके मजहब में इस तरह के कपड़े (जैसा उन्होंने उस वक्त पहना था) पहनना सही नहीं है, यही वजह है कि गौहर को थप्पड़ मारा गया."
घटना के बाद सदमे में थीं गौहर
अचानक हुए इस हमले से गौहर खान रोने लगी थी. घटना के बाद उन्होंने शूटिंग रोकने की इच्छा जताई थी, लेकिन बाद में टीम के समझाने पर उन्होंने शूट पूरा किया.
View on Instagram
आरोपी पर दर्ज हुआ था मामला
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की थी. उसके खिलाफ मारपीट, महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और धमकी देने जैसी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था.
गौहर ने किया था इस पर रिएक्ट
इस घटना के बाद गौहर खान ने मुंबई में मीडिया से बातचीत करते हुए उस घटना के बारे में बात की थी. एक्ट्रेस ने कहा,
हां, मुझ पर हमला हुआ था. इसमें शारीरिक चोट एक बड़ा हिस्सा थी, लेकिन उस व्यक्ति ने मेरे दिमाग और सोच को जिस तरह से नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, वह उससे भी ज्यादा गंभीर था. उसने मेरे चरित्र और मेरी ईमानदारी पर सवाल उठाने की कोशिश की. उसे यह तय करने का अधिकार किसने दिया कि दुनिया को क्या करना चाहिए? उसके जैसे व्यक्ति को कानून का डर क्यों नहीं था, जब उसने एक ऐसी लड़की पर हमला करने का फैसला किया, जो अकेली थी, बिना किसी तैयारी के थी और सिर्फ अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रही थी.
उन्होंने ये भी कहा,
वह शायद इसलिए मुझ पर हमला कर रहा था क्योंकि मैं एक एक्ट्रेस हूं. मैं यहां किसी तरह के कपड़ों के नियम को बढ़ावा देने नहीं आई हूं. मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि किसी को भी किसी दूसरे इंसान को चोट पहुंचाने, प्रताड़ित करने या हमला करने का अधिकार नहीं है. मैंने शूटिंग पूरी सिर्फ इसलिए की ताकि भारत की सभी महिलाओं को यह संदेश दे सकूं कि वे ऐसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाएं और अपना सिर हमेशा ऊंचा रखें.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19 Finale: फिनाले की रात होगी धमाकेदार, गौहर खान ने की टॉप 2 की भविष्यवाणी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










