गोरखपुर में स्कूली बस पर हमला 7वीं के छात्र के उकसाने पर दबंगों ने बरपाया कहर

Updated:
विज्ञापन
गोरखपुर में स्कूली बस पर हमला 7वीं के छात्र के उकसाने पर दबंगों ने बरपाया कहर

गोरखपुर में स्कूली बस पर हमला 7वीं के छात्र के उकसाने पर दबंगों ने बरपाया कहर

Up News: गोरखपुर के गगहा में स्कूली बस पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया, जिससे दो छात्र घायल हो गए. घटना का जिम्मेदार सातवीं कक्षा का एक छात्र बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर स्कूली बच्चों से भरी बस पर कुछ उपद्रवियों ने अचानक हमला कर दिया. छुट्टी के बाद बच्चों को घर लेकर जा रही एक निजी स्कूल की बस को बाइक सवार दबंग युवकों ने घेर लिया. गगहा थाने से मात्र पांच सौ मीटर दूर अतायर मोड़ के पास इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया. हमलावरों ने अचानक बस रोककर बच्चों और चालक को निशाना बनाना शुरू कर दिया.

कक्षा सात के छात्र की भूमिका और भय का माहौल

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक कक्षा सात के एक छात्र के उकसाने पर इन बाइक सवारों ने यह वारदात की. आरोपियों ने हाथों में पहने पंच से वाहन का पीछे वाला शीशा तोड़ डाला. शीशे के टुकड़े लगने से दो निर्दोष छात्र घायल हो गए. आरोप है कि हमलावर बस के भीतर भी घुस आए तथा खुलेआम हथियार लहराकर सबको डराने लगे. चालक ने अपनी विशेष सूझबूझ दिखाते हुए बस को तुरंत विद्यालय परिसर पहुँचाकर सबकी सुरक्षा सुनिश्चित कर दी थी.

पुलिस की जांच और अभिभावकों में बढ़ा रोष

घटना के तुरंत बाद विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया और घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया. स्कूल के प्रधानाचार्य ने गगहा थाने पहुँचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस अधिकारी राजकुमार सरोज के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि दोषियों की पहचान की जा सके. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से अभिभावकों में भारी आक्रोश है और उन्होंने सुरक्षा कड़ी करने की मांग की है.

यह भी पढ़े: यूपी शिक्षा मिड-डे मील और शिक्षक तैनाती पर विवाद


विज्ञापन
शशांक शेखर मिश्रा

लेखक के बारे में

By शशांक शेखर मिश्रा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola