प्रेरणा, गोपी बहू से लेकर अक्षरा तक, जब TV की संस्कारी बहुओं ने बदला अवतार तो मच गया था हंगामा

Updated:
विज्ञापन

देवोलीना भट्टाचार्जी, हिना खान और श्वेता तिवारी, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टीवी की संस्कारी बहुओं की पारंपरिक छवि से अलग, कई एक्ट्रेसेस ने अपना ग्लैमरस और बोल्ड अवतार दिखाया है. देवोलीना भट्टाचार्जी जैसी एक्ट्रेस के इस बदलाव ने फैंस को चौंका दिया

विज्ञापन

TV Actresses Bold Transformation: टीवी की दुनिया में कुछ किरदार ऐसे होते हैं, जो सालों तक दर्शकों के दिलों में बस जाते हैं. माथे पर सिंदूर, साड़ी में सजी और परिवार के लिए हर मुश्किल का सामना करने वाली इन संस्कारी बहुओं की छवि घर-घर में बन जाती है. लेकिन जब यही टीवी बहुएं अपनी पुरानी इमेज से अलग हटकर ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज में नजर आईं तो फैंस भी हैरान रह गए. आइए जानते हैं उन टीवी एक्ट्रेस के बारे में, जिन्होंने अपनी संस्कारी बहू वाली इमेज को तोड़ दिया.

विज्ञापन

गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी का बदला अंदाज

टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' की गोपी बहू को कौन भूल सकता है. देवोलीना भट्टाचार्जी ने इस किरदार से घर-घर में पहचान बनाई थी. गोपी बहू के रूप में उन्हें हमेशा एक सीधी-सादी और संस्कारी बहू के तौर पर देखा गया. लेकिन समय के साथ देवोलीना ने अपनी इमेज बदली.

Gopi Bahu.jpg
Devoleena Bhattacharjee, photo- instagram

देवोलीना भट्टाचार्जी का ग्लैमरस अंदाज

सोशल मीडिया पर उनके ग्लैमरस फोटोशूट और स्टाइलिश लुक्स ने कई बार लोगों का ध्यान खींचा. फैंस के लिए यह देखना काफी अलग अनुभव था कि हमेशा ट्रेडिशनल लुक में नजर आने वाली गोपी बहू अब एक मॉडर्न और कॉन्फिडेंट अंदाज में दिखाई दे रही हैं.

View on Instagram

अक्षरा बहू हिना खान ने भी बदली अपनी पहचान

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा यानी हिना खान टीवी की सबसे पसंदीदा बहुओं में से एक रही हैं. अक्षरा के किरदार में हिना को एक आदर्श बहू, बेटी और पत्नी के रूप में खूब प्यार मिला.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: हिना खान ने क्यों छोड़ा था सीरियल, सालों बाद  तोड़ी चुप्पी
hina khan, photo- instagram

शो छोड़ते ही बदला लुक

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो छोड़ने के बाद हिना ने अपनी छवि पूरी तरह बदल दी. उन्होंने ग्लैमरस फोटोशूट, फैशन इवेंट्स और अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के जरिए साबित किया कि वह सिर्फ एक संस्कारी बहू के किरदार तक सीमित नहीं हैं. उनका कान्स फिल्म फेस्टिवल लुक भी काफी चर्चा में रहा था.

View on Instagram

छोटी बहू रुबीना दिलैक का ग्लैमरस अवतार

'छोटी बहू' में राधिका का किरदार निभाकर मशहूर हुईं रुबीना दिलैक ने भी अपनी एक्टिंग और अंदाज से अलग पहचान बनाई. राधिका के शांत और संस्कारी किरदार के बाद रुबीना ने कई अलग तरह के रोल किए. शो 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' में उनका किरदार भी काफी पसंद किया गया.

rubina.jpg
Rubina Dilaik, photo- insatgram

इसके अलावा सोशल मीडिया पर उनके बोल्ड और स्टाइलिश लुक्स भी अक्सर चर्चा में रहते हैं.

View on Instagram

प्रेरणा से लेकर श्वेता तिवारी का नया अंदाज

'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा के किरदार ने श्वेता तिवारी को टीवी की बड़ी स्टार बना दिया था. प्रेरणा को दर्शकों ने एक मजबूत लेकिन संस्कारी महिला के रूप में पसंद किया.

prerna.jpg
shweta tiwari, photo- instagram

हालांकि, समय के साथ श्वेता ने भी अपने लुक और किरदारों में कई बदलाव किए. रियलिटी शो और अन्य प्रोजेक्ट्स में उनका अलग अंदाज देखने को मिला, जिसने फैंस को काफी सरप्राइज किया.

View on Instagram


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola