रवि किशन ने गाया शिव भजन, लेकिन हाथ में पहनी 35 लाख की लग्जरी घड़ी पर टिक गई फैंस की नजर

Updated:
विज्ञापन

रवि किशन, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रवि किशन का 'हर हर भोले नमः शिवाय' गाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में उनके हाथ में नजर आई Hublot Big Bang Meca-10 लग्जरी वॉच ने भी लोगों का ध्यान खींचा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घड़ी की कीमत करीब 35 लाख रुपये है.

विज्ञापन

भोजपुरी एक्टर और नेता रवि किशन एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. हालांकि इस बार वजह उनका कोई मजेदार बयान या वायरल वन-लाइनर नहीं, बल्कि एक भक्ति से भरा अंदाज है. भोजपुरी स्टार का भगवान शिव को समर्पित भजन 'हर हर भोले नमः शिवाय' गाते हुए वीडियो सामने आया है. कुछ फैंस की नजर उनके हाथ में पहनी एक लग्जरी घड़ी पर पड़ी.

विज्ञापन

रवि किशन ने पहनी स्विस लग्जरी वॉच

वायरल वीडियो में रवि किशन नीली शर्ट, सफेद पैंट, प्रिंटेड स्कार्फ और सिल्वर कलर की लग्जरी वॉच पहने नजर आ रहे हैं. ‘इंसैनली लक्जूरियस इंडियंस’ के अनुसार भोजपुरी स्टार के हाथ में Hublot Big Bang Meca-10 घड़ी थी, जो स्विस लग्जरी वॉच ब्रांड की सबसे चर्चित टाइमपीस में से एक मानी जाती है. इस घड़ी की खास बात इसका स्केलेटन डायल है, जिसमें अंदर की मैकेनिकल मूवमेंट साफ दिखाई देती है. इसमें मैनुअल-वाइंडिंग सिस्टम के साथ करीब 10 दिनों का पावर रिजर्व मिलता है.

View on Instagram

35 लाख की वॉच पहने नजर आए रवि किशन

रिपोर्ट्स की मानें तो रवि किशन के हाथ में नजर आई इस घड़ी की कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है. हालांकि, एक्टर ने खुद इस मॉडल या कीमत की कंफर्म नहीं की है.

पहले भी चर्चा में आ चुकी हैं रवि किशन की घड़ियां

यह पहली बार नहीं है जब रवि किशन की वॉच कलेक्शन ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींचा हो. इससे पहले भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनके हाथ में Richard Mille RM 11-03 Flyback Chronograph जैसी लग्जरी घड़ी होने की चर्चा हुई थी.

अलायंस में दिखे थे रवि किशन

रवि किशन अक्सर अपने बयानों, मजेदार अंदाज और अलग-अलग वायरल मोमेंट्स की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. वह अमेजन प्राइम वीडियो के शो अलायंस में नजर आए थे. जिसमें उनकी बेटी भी दिखी थी. हालांकि देश सेवा का हवाला देते हुए वह शो से बाहर हो गए. जिसके बाद एक्स पर उनके खूब मीम्स बने थे.

ये भी पढ़ें: कौन हैं रवि किशन की बेटी रीवा? ग्लैमरस तस्वीरों से इंटरनेट पर मचाती हैं धमाल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola