'रामायण' में विभीषण बनने वाले थे रणबीर कपूर के ये को-स्टार, रावण बने यश की डेट्स बनी रोल छोड़ने की वजह

Updated:
विज्ञापन
जयदीप अहलावत, फोटो- इंस्टाग्राम

जयदीप अहलावत, फोटो- इंस्टाग्राम

जयदीप अहलावत को नितेश तिवारी की मेगा फिल्म 'रामायण' में विभीषण के किरदार के लिए अप्रोच किया गया था. हालांकि, उन्होंने यह रोल स्क्रिप्ट या किरदार की वजह से नहीं छोड़ा, बल्कि डेट्स और शेड्यूल क्लैश के कारण वह फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए. जयदीप ने बताया कि विभीषण और रावण (यश) के बीच कई अहम सीन्स होने की वजह से दोनों एक्टर्स की डेट्स का मैच होना जरूरी था.

विज्ञापन

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में अपनी जगह बनाने वाले जयदीप अहलावत ने साल 2011 में इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था. रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी स्टारर इस फिल्म में उनका रोल ज्यादा बड़ा नहीं था, लेकिन यह उनके शुरुआती बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में से एक था. इसके बाद वह 'आक्रोश', 'कमांडो', 'गब्बर इज बैक', 'रईस' और 'बागी 3' जैसी फिल्मों में नजर आए. उनके करियर का असली टर्निंग पॉइंट साल 2020 में आया, जब वे वेब सीरीज 'पाताल लोक' में इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी के किरदार में नजर आए.

जयदीप अहलावत को रामायण के लिए किया गया अप्रोच

पाताल लोक' की शानदार सफलता के बाद जयदीप अहलावत को नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की मेगा फिल्म 'रामायण' के लिए अप्रोच किया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें फिल्म में विभीषण का किरदार ऑफर हुआ था. एक्टर ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में साफ किया कि उन्होंने यह रोल स्क्रिप्ट या किरदार की वजह से मना नहीं किया था, बल्कि मामला सिर्फ डेट्स और शेड्यूल का था. फिल्म में विभीषण और रावण के बीच कई महत्वपूर्ण सीन्स हैं, इसलिए दोनों एक्टर्स की शूटिंग डेट्स का मैच होना जरूरी था. वहीं, जयदीप के पहले से तय प्रोजेक्ट्स की वजह से वह 'रामायण' के शूटिंग शेड्यूल के साथ तालमेल नहीं बैठा पाए.

View on Instagram

क्यों रामायण का हिस्सा नहीं बने जयदीप अहलावत

जयदीप अहलावत ने मजाकिया अंदाज में कहा, "रावण की डेट्स मुझसे ज्यादा जरूरी होंगी." जयदीप ने बताया कि इतने बड़े स्केल पर बन रही फिल्म में यश जैसे बड़े स्टार की डेट्स को मैनेज करना मेकर्स के लिए जरूरी था. जयदीप के फिल्म से बाहर होने के बाद अब 'रामायण' जैसे बड़े प्रोजेक्ट में हरीश उत्तमन ने विभीषण का किरदार संभाल लिया है

कौन हैं हरीश उत्तमन

हरीश उत्तमन साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर्स हैं. उन्हें खास पहचान फिल्म 'कैथी' में अडैकलम के रोल से मिली. इसके अलावा वह 'विक्रम', 'भीष्म पर्वम', 'मायानदी', 'कल्कि' और 'पुष्पा: द राइज' जैसी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुके हैं. अब 'रामायण' में विभीषण के किरदार के साथ हरीश एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ें: Ramayana Cast Fees: 4000 करोड़ की 'रामायण' में रणबीर कपूर बने सबसे महंगे स्टार, यश को मिले इतने, इस एक्टर ने फ्री में किया काम


विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola