Gen Z को 'गटर जेनरेशन' कहने के बाद बदले कंगना रनौत के सुर, अब फ्रेंडशिप डे किया विश

कंगना रनौत, फोटो- इंस्टाग्राम
Gen Z पर विवादित बयान के बाद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की. जिसमें उन्होंने हैप्पी फ्रेंडशिप डे, मेरे Gen Z दोस्तों कहा. एक्ट्रेस ने बताया कि जिम में दो Gen Z लड़कियों से सोशल मीडिया, AI और पर्सनल फ्रीडम पर उनकी बातचीत हुई.
बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने Gen Z को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट शेयर किया. कुछ दिन एक्ट्रेस ने Gen Z को गटर जेनरेशन कहा था. अब उन्होंने जिम में हुई एक बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि आखिर में सभी इस बात पर सहमत हुए कि "आजादी के साथ जिम्मेदारी भी होनी चाहिए."
Gen Z लड़कियों से हुई मुलाकात पर क्या बोली कंगना रनौत
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें बताया कि जिम में उनकी मुलाकात दो Gen Z लड़कियों से हुई, जिन्हें वह पहले से जानती थीं. बातचीत के दौरान दोनों ने कहा कि उनकी पूरी पीढ़ी डिजिटल दौर में बड़ी हुई है, इसलिए सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम, डेटिंग ऐप्स और AI उनकी लाइफ का हिस्सा बन चुके हैं. उन्होंने कहा कि ज्यादातर युवा इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करते हैं और कई लोग इनके बिना अपनी जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकते. उनका मानना था कि हर किसी को अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने की आजादी मिलनी चाहिए.

कंगना रनौत ने Gen Z दोस्तों को किया फ्रेंडशिप डे विश
अपने पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, "मैंने उन जिज्ञासु लड़कियों से कहा कि आप अपनी जिंदगी अपनी मर्जी से जी सकती हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए जिससे किसी और की जिंदगी पर बुरा असर पड़े. हाल के दिनों में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जहां लिबरल और कंजर्वेटिव सोच के टकराव के बीच मासूम बच्चों की जान चली गई. यह हम सभी के लिए चिंता की बात है. आखिर में वे भी इस बात से सहमत थीं कि आजादी के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी है. हैप्पी फ्रेंडशिप डे, मेरे Gen Z दोस्तों.... पीस आउट."
कंगना ने Gen Z को कहा था 'गटर जेनरेशन'
कंगना का यह पोस्ट ऐसे समय आया है, जब कुछ दिन पहले उन्होंने Gen Z को "गटर जनरेशन" कहा था. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था. कई नेटिजन्स ने इसका विरोध भी किया था. इसी बीच कंगना एक बार फिर अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ अपने पुराने विवाद को लेकर भी सुर्खियों में हैं.
ये भी पढ़ें: ऋतिक रोशन के एक कमेंट के बाद फिर गरमाया पुराना विवाद, भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- 'आग में घी डालना बंद कीजिए'
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










