घायल हुईं रश्मिका मंदाना, 6 हफ्तों तक फिल्मों की शूटिंग से रहेंगी दूर, बोली- पहले से बेहतर हूं
रश्मिका मंदाना, फोटो- इंस्टाग्राम
रश्मिका मंदाना एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गईं. उनकी हिप का टेंडन डिटैच हो गया, जिसके बाद उन्हें छह हफ्ते तक पूरी तरह आराम करने और उसके बाद रिहैबिलिटेशन की सलाह दी है. रश्मिका ने अपनी चोट की पुष्टि करते हुए कहा कि अब वह पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान गंभीर चोट लग गई. इस इंजरी के बाद उन्हें अगले छह हफ्तों तक अपने सभी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स से दूरी बनाने की सलाह दी गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका अपनी अपकमिंग फिल्मों 'रणबाली' और 'मैसा' के लिए लगातार एक्शन और डांस सीक्वेंस शूट कर रही थीं. इसी दौरान उनकी हिप का टेंडन पूरी तरह डिटैच हो गया, जिससे उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा.
रश्मिका मंदाना हुई घायल
डॉक्टर्स का कहना है कि इस तरह की चोट आमतौर पर प्रोफेशनल एथलीट्स में देखने को मिलती है, जो लंबे समय तक बेहद कठिन फिजिकल ट्रेनिंग करते हैं. फिलहाल रश्मिका को छह हफ्ते तक पूरी तरह आराम करने और उसके बाद एक खास रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम फॉलो करने की सलाह दी गई है, ताकि उनकी ताकत और मूवमेंट पहले की तरह वापस आ सके.
View on Instagram
रश्मिका बोली- पहले से बेहतर है
सीनियर पत्रकार सुभाष के. झा से बातचीत में रश्मिका ने अपनी चोट को कंफर्म करते हुए कहा, "हां, यह सच है, लेकिन अब मैं पहले से बेहतर महसूस कर रही हूं. मेरा हालचाल पूछने के लिए धन्यवाद." रश्मिका से करीब 10 दिन पहले दिग्गज अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण भी अपनी फिल्म 'NBK 111' की शूटिंग के दौरान एक्शन सीन करते समय घायल हो गए थे. काकीनाडा पोर्ट पर फिल्माए जा रहे फाइट सीक्वेंस में उनका पैर फिसल गया, जिससे उनके बाएं घुटने में गंभीर चोट आई.
राम चरण को भी पेड्डी के दौरान लगी थी चोट
वहीं, राम चरण ने भी हाल ही में फिल्म 'पेड्डी' की शूटिंग के दौरान लगी कलाई की चोट के बाद कोयंबटूर के हॉस्पिटल में सर्जरी करवाई. डॉक्टरों ने उन्हें आठ हफ्तों तक आराम करने की सलाह दी है. इससे पहले भी इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान माथे में चोट लगने पर उनकी सर्जरी हो चुकी थी.
View on Instagram
पवन कल्याण ने भी करवाई थी सर्जरी
आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और अभिनेता पवन कल्याण ने भी अपने कंधे की सर्जरी करवाई. साल 2016 में लगी रोटेटर कफ इंजरी समय के साथ और गंभीर हो गई थी. पहले उनके दाएं कंधे का ऑपरेशन किया गया है, जबकि बाएं कंधे की सर्जरी अगले दो महीनों में होने की संभावना है. उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, "उनके जीवन का बोझ हमेशा उनके शारीरिक दर्द से कहीं ज्यादा रहा है, वह कभी शिकायत नहीं करते,"
ये भी पढ़ें: अब कभी कैमियो नहीं करेंगे विजय सेतुपति, सिर्फ रजनीकांत के जेलर 2 लिए तोड़ा अपना रूल, बताई वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए