Yami Gautam on Maa Inti Bangaaram: समांथा की फिल्म को मिला शानदार रिस्पॉन्स, थिएटर में गूंजीं तालियां और सीटियां, यामी गौतम बोलीं- ये नजारा मेरे लिए संगीत जैसा है

Updated:
विज्ञापन

‘मां इंटी बंगारम’ में यामी गौतम, फोटो- इंस्टाग्राम

Yami Gautam on Maa Inti Bangaaram: सामन्था रुथ प्रभु की नई फिल्म ‘मां इंती बंगारम’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी थिएटर का एक वीडियो शेयर कर सामन्था की जमकर तारीफ की है.

विज्ञापन

Yami Gautam on Maa Inti Bangaaram: साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु की नई फिल्म ‘मां इंती बंगारम’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद से फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की कहानी और समांथा की दमदार एक्टिंग की हर तरफ तारीफ हो रही है. इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी फिल्म को अपना सपोर्ट दिया है और समांथा की खुलकर तारीफ की है.

यामी गौतम ने इंस्टाग्राम पर किया खास पोस्ट | Yami Gautam Instagram Story

यामी गौतम सोशल मीडिया पर बहुत कम पोस्ट करती हैं, लेकिन 22 जून को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया. यह वीडियो एक खचाखच भरे सिनेमाघर का था, जहां दर्शक फिल्म देखकर तालियां और सीटियां बजाते नजर आ रहे थे. इस वीडियो को शेयर करते हुए यामी ने लिखा, “यह नजारा मेरे कानों के लिए संगीत जैसा है. समांथा और ‘मां इंती बंगारम’ की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई.”

यामी की इस पोस्ट को समांथा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीपोस्ट किया और लिखा, “थैंक यू, प्यारी यामी.”

यह भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu Net Worth: शादी के 6 महीने बाद प्रेग्नेंट हैं सामंथा, आलीशान घरों से लेकर कुल नेट वर्थ तक… एक्ट्रेस की कुल संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप

समांथा और यामी की दोस्ती ने जीता दिल | Samantha Ruth Prabhu Yami Gautam Friendship

यह पहली बार नहीं है जब दोनों एक्ट्रेसेस ने एक-दूसरे के काम की तारीफ की हो. इससे पहले जब यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ रिलीज हुई थी, तब समांथा ने उनकी शानदार एक्टिंग की खुलकर सराहना की थी. समांथा ने कहा था कि फिल्म खत्म होने के तुरंत बाद उन्हें अपनी भावनाएं लिखनी पड़ीं, क्योंकि यामी की परफॉर्मेंस ने उन्हें अंदर तक इम्प्रेस किया था. उन्होंने यह भी कहा था कि ऐसी कहानियां और ऐसी दमदार एक्टिंग बहुत कम देखने को मिलती है.

बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘मां इंती बंगारम’ | Maa Inti Bangaaram Box Office Collection

समांथा की फिल्म ‘मां इंती बंगारम’ बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को भारत में 4.10 करोड़ रुपये की कमाई की.इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 27.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. लगातार मिल रहे अच्छे रिव्यू और दर्शकों के प्यार की वजह से फिल्म की सफलता का सिलसिला अभी भी जारी है.

यह भी पढ़ें: Haunted 3D Box Office Success: ‘हॉन्टेड 3D’ की सफलता पर विक्रम भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, बोले- सब भगवान पर छोड़ दिया था, दर्शकों ने कमाल कर दिया

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola