Special Ops Season 2 X Review: हिम्मत सिंह के रूप में के के मेनन की वापसी हिट या फुस्स? एक्स पर फैंस बोले- हर पल दिलचस्प...

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 18 Jul 2025 6:34 PM

विज्ञापन

Special Ops Season 2 X Review

Special Ops Season 2 X Review: स्पेशल ऑप्स 2 फाइनली ओटीटी पर दस्तक दे चूका है. ऐसे में जानिए क्या पब्लिक को पसंद आई हिम्मत सिंह के रूप में के के मेनन की वापसी.

विज्ञापन

Special Ops Season 2 X Review: स्पेशल ऑप्स भारत की सबसे चर्चित और पसंद की जाने वाली वेब सीरीज में से एक रही है. 2020 में रिलीज हुए पहले सीजन ने दर्शकों को थ्रिल, एक्शन और इंटेलिजेंस की बेहतरीन कहानी दी थी. अब के के मेनन एक बार फिर हिम्मत सिंह के किरदार में वापसी कर चुके हैं और स्पेशल ऑप्स सीजन 2 को 17 जुलाई की रात 12 बजे ओटीटी पर स्ट्रीम कर दिया गया है.

इस बार कहानी और भी ज्यादा दमदार है. हिम्मत सिंह अब उस दुश्मन से लड़ते नजर आते हैं जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर देश को खतरे में डालने की साजिश रच रहा है. ऐसे में अब जैसे ही स्पेशल ऑप्स सीजन 2 रिलीज हुआ, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर यूजर्स के रिएक्शन आने शुरू हो गए.

स्पेशल ऑप्स 2 X रिव्यू

स्पेशल ऑप्स 2 का रिव्यू करते हुए एक यूजर ने लिखा, “पहले ही एपिसोड से रोंगटे खड़े हो गए. क्या ही बेहतरीन रचना है! सुबह 3 बजे अपनी 100 इंच की स्क्रीन पर देखते हुए ऐसा लगा जैसे मैं किसी दुनिया में ही हूं. स्पेशल ऑप्स: सीजन 2 तो कमाल का है. और जब मैंने अपने गृहनगर, रक्सौल बॉर्डर का जिक्र सुना तो मैं पूरी तरह से चौंक गया.”

दूसरे यूजर ने कहा, “अभी-अभी स्पेशल ऑप्स सीजन 2 देखकर खत्म किया और यह वाकई धमाकेदार था! हिम्मत सिंह और उनकी टीम कभी नहीं चूकते – तीव्रता, ट्विस्ट, कहानी, सब कुछ एक बार फिर बेहतरीन था. हर पल दिलचस्प था और मुझे यह बहुत पसंद आया कि यह कैसे बड़े ब्रह्मांड से जुड़ता है.”

तीसरे ने मायूस होते हुए लिखा, “#SpecialOps2 उम्मीद के मुताबिक नहीं था, कोई अच्छा निर्देशन नहीं, कमजोर पटकथा, कमजोर स्क्रीनप्ले @JioHotstar खैर इस सीजन का निर्देशन नीरज पांडे ने नहीं किया था. सीजन 1 सबसे अच्छा था. सीजन 1 के अंत और क्लाइमेक्स का कोई संबंध नहीं है.”

यह भी पढ़े: Bigg Boss 19 में शामिल होने की अफवाह पर डेजी शाह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कभी नहीं करूंगी…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola