Panchayat 4 X Review: क्या मंजू-क्रांति देवी की राजनीति ने तोड़ दी दर्शकों की उम्मीदें? जानें जनता का सीजन 4 पर रिएक्शन

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 24 Jun 2025 7:45 AM

विज्ञापन

Panchayat 4

Panchayat 4 X Review: पंचायत सीजन 4 को लेकर ट्विटर पर लोगों ने क्या कहा? जानिए क्या राजनीति वाले ट्रैक ने दर्शकों की उम्मीदों पर पानी फेरा या शो फिर से दिल जीतने में कामयाब रहा.

विज्ञापन

Panchayat 4 X Review: अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे चर्चित और पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत सीजन 4’ आखिरकार 24 जून की रात स्ट्रीम हो गई. जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुबीर यादव स्टारर इस शो को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी ऊंची थीं, लेकिन क्या ये सीजन उन उम्मीदों पर खरा उतरा या फिर मंजू देवी और क्रांति देवी की सियासी जंग ने मजा किरकिरा कर दिया? आइए जानते हैं ट्विटर (अब X) पर क्या कह रही है पब्लिक.

X पर कैसी रही दर्शकों की राय?

पंचायत सीजन 4 को लेकर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘पंचायत सीजन 4 का समापन किया. हमें एक और रोलर कोस्टर राइड देने के लिए TVF का धन्यवाद, जिसमें सचमुच हर संभव चीज है, इसे हर बार बिंज वॉच करने के लायक.’

एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैंने Panchayat Season 4 एक ही रात में पूरा देख डाला. वजह सीधी है कि ये सीरीज सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि उन लाखों सरकारी कर्मचारियों की जिंदगी को बयां करती है जो देश के गांवों में सेवा दे रहें हैं. मैं खुद एक सरकारी कर्मचारी हूं, जो हर दिन ग्रामीणों से मिलता है, उनकी परेशानियां.’

एक अन्य यूजर ने निराश होते हुए लिखा, ‘कैसे भी करके एक सीजन खींचा है, इस बार बोरिंग , कोई मजेदार किस्सा नहीं. मंजू देवी चुनाव हार जाती है और बनराकस जीत जाता है, रिंकी के प्यार में पागल सचिव जी 4 महीने के लिए और गांव में रुक जाते है.’

एक और ने लिखा, ‘कहने के लिए दुख है, लेकिन पंचायत सीजन 4 निराशाजनक है. चुनावी नाटक बहुत अधिक भरा हुआ लगता है, दृश्यों में बहुत अधिक अराजकता और अनावश्यक जटिलता है. इसने उस आकर्षण और सरलता को खो दिया है जिसे हम पसंद करते थे.’

यह भी पढ़े: Panchayat Season 4 Review: एंटरटेनिंग लेकिन एंटरटेनमेंट का नया बेंचमार्क स्थापित करने से गयी है चूक

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola