Sachin Chandwade Death: ‘जामताड़ा 2’ के इस एक्टर ने फांसी लगाकर दी जान, आखिरी पोस्ट में इस बात को लेकर किया था खुलासा

‘जामताड़ा 2’ के सचिन चांदवाडे, फोटो- इंस्टाग्राम
Sachin Chandwade Death: वेब सीरीज ‘जामताड़ा 2’ के सचिन चांदवाडे ने सुसाइड कर ली. उनकी उम्र 25 साल थी. एक्टर ने वेब सीरीज जामताड़ा 2 में एक सहायक किरदार निभाया था. उनकी मौत के बाद सचिन का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Sachin Chandwade Death: पॉपुलर वेब सीरीज ‘जामताड़ा 2’ के सचिन चांदवाडे अब इस दुनिया में नहीं रहे. सचिन ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उनकी उम्र सिर्फ 25 साल थी. एक्टर महाराष्ट्र के जलगांव जिले के परोला जिले में रहते थे. कुछ समय पहले ही सचिन ने अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर फैंस को बताया था. हालांकि अब उनकी मौत की खबर जानकर उनके चाहने वाले काफी शॉक्ड है. फैंस को समझ नहीं आ रहा कि उन्होंने ये कदम क्यों उठाया. फिलहाल उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.
‘जामताड़ा 2’ फेम एक्टर सचिन चांदवाडे का निधन
महाराष्ट्र टाइम्स के अनुसार, सचिन चांदवाडे ने 23 अक्टूबर को अपने घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. उनके परिवार वालों को जैसे ही ये बात पता चली, वह उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए. हालांकि डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए. अलाज के दौरान एक्टर का निधन 24 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.
सचिन चांदवाडे का आखिरी पोस्ट तेजी से हो रहा वायरल
सचिन चांदवाडे ने अपनी मौत से पांच दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर अपने अगले प्रोजेक्ट ‘असुरवन’ को लेकर पोस्ट किया था. ये एक मोशन पोस्टर था और इसमें एक्टर काफी गंभीर नजर आए थे. ये फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली थी और इसका निर्देशन सचिन रामचंद्र अंबट कर रहे थे. अब इस पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट कर सचिन की मौत पर दुख जता रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, भाई आप बहुत जल्दी चले गए. एक यूजर ने लिखा, आपकी बहुत याद आएगी. एक यूजर ने लिखा, ये कैसे हो गया.
जामताड़ा 2 से पॉपुलर हुए थे सचिन
सचिन चांदवाडे ने जामताड़ा में एक कैरेक्टर रोल निभाया था. ये सीरीज बहुत पॉपुलर हुआ था और इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. जबकि सचिन के अपकमिंग प्रोजेक्ट असुरवन में वह सोमा नाम का एक किरदार निभाने वाले थे.
यह भी पढ़ें- Munna Bhai 3: फिर लौटेगी मुन्ना भाई की ‘जादू की झप्पी’ और सर्किट की मस्ती? अरशद वारसी ने ‘मुन्ना भाई 3’ को लेकर किया खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










