Paatal Lok Season 2 की रिलीज से पहले इस OTT पर देखें इसका पहला सीजन, सस्पेंस देख हिल जाएगा दिमाग

where to watch paatal lok season 1
Paatal Lok: पाताल लोक का मोस्ट अवेटेड टीजर मेकर्स की ओर से रिलीज कर दिया गया है. अगर अभी तक आपने क्राइम थ्रिलर का पहला सीजन नहीं देखा है, तो आइये जानते हैं आप इसे किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंजॉय कर सकते हैं.
Paatal Lok: जयदीप अहलावत की क्राइम थ्रिलर पाताल लोक साल 2020 में स्ट्रीम हुआ था और इसे दर्शकों ने खूब सराहा. अब मेकर्स ने सीजन 2 का धांसू टीजर भी जारी कर दिया. क्लिप में हाथीराम को गंभीर पिटाई के बाद लिफ्ट में एंट्री करते हुए दिखाया गया. वह गांव के एक आदमी की रोमांचक कहानी सुनाता है, जो कीड़ों से नफरत करता है और सभी बुराइयों का दोष प्राणियों पर लगाता है. ट्विस्ट और टर्न से भरा यह सीरीज 17 जनवरी से प्रीमियर होगा. ऐसे में अगर अभी तक आपने इसका पहला सीजन नहीं देखा है, तो आइये जानते हैं कहां इस वीकेंड एंजॉय कर सकते हैं.
किस ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं पाताल लोक
पाताल लोक को आईएमडीबी पर 8.1 रेटिंग मिली है. इस वेब सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर एंजॉय किया जा सकता है. अविनाश अरुण की ओर से निर्देशित शो में जयदीप अहलावत, गुल पनाग, नीरज काबी, स्वस्तिका मुखर्जी, इश्वाक सिंह, अभिषेक बनर्जी, निहारिका लायरा दत्त और ऋचा चतुर्वेदी हैं.
पाताल लोक की क्या है कहानी
पाताल लोक की कहानी की बात करें तो एक प्राइम टाइम पत्रकार की हत्या के प्रयास में चार संदिग्धों को पकड़ लिया जाता है. यह मामला एक कुटिल चक्रव्यूह जैसा बन जाता है जहां कुछ भी वैसा नहीं है जैसा दिखता है. इसे एक निराश पुलिस वाले को सुलझाने के लिए दिया जाता है. यह खोज उसे अंधेरे पाताल – ‘पाताल लोक’ तक ले जाती है. इसका पहला सीजन 15 मई 2020 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुआ था. सीरीज तरुण तेजपाल के उपन्यास द स्टोरी ऑफ माई असैसिन्स पर आधारित है.
यह भी पढ़ें- Paatal Lok 2 OTT Release: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी पाताल लोक 2, यूजर्स बोले- हाथीराम चौधरी से मुलाकात होगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










