VIRAL VIDEO: ऐसी विदाई नहीं देखी होगी पहले कभी... पिता को देख फूट-फूटकर रोई दुल्हन, हर किसी की आंखें हुई नम

Published by : Ashish Lata Updated At : 06 Dec 2023 11:52 AM

विज्ञापन

शादियों का मौसम है, ऐसे में हर जगह सिर्फ और सिर्फ शादी हो रही है. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे यूजर्स अब तक का सबसे इमोशनल विदाई बता रहे हैं. इसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो जाएंगी.

विज्ञापन

जब किसी लड़की की शादी होती है, तो पूरे परिवार वाले काफी खुश होते हैं और कई महीने पहले से अपनी बेटी की शादी के लिए बड़ी-बड़ी तैयारियां करते हैं. माता-पिता अपनी राजकुमारी की हर ख्वाइश पूरी करते हैं और जिसमें शादी का लंहगा से लेकर पार्टी की जगह तक. हालांकि जब उनकी बेटी की शादी हो जाती है और वह हमेशा के लिए अपना घर छोड़कर जाती है, तो हर किसी का कलेजा फट जाता है. शादी किसी की भी हो, विदाई में हर आंखें नम हो जाती है. वहीं जिसकी शादी होती है, उसे सबसे ज्यादा दुख होता है, क्योंकि जिस घर में वह बचपन से खेली है, अब वह उसका रहा नहीं. उसे किसी अंजान के साथ जाना होता है.

https://www.youtube.com/shorts/MhGQL5O6i7c

अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स इसे अबतक का सबसे इमोशनल विदाई बता रहे हैं. इसमें हम देख सकते हैं कि शादी का माहौल है, जहां विदाई की रस्में चल रही है, इसी बीच दुल्हन काफी ज्यादा इमोशनल हो जाती है और फूट-फूटकर रोने लगती है. वह अपने पति से लिपटकर रोती है और हर कोई दोनों को अलग करने की कोशिश करता है, लेकिन दुल्हन रोना बंद नहीं करती. ये देखकर सबकी आंखे नम हो जाती है. इस वीडियो पर जहां एक यूजर ने लिखा, ”अपने कलेजे के टूकड़े को दूर करना… वाकई काफी मुश्किल होता है, किसी नियति है भाई.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”बेटी को विदा करना एक मां-बाप के लिए सबसे मुश्किल की घड़ी है, लड़की वाले काफी अच्छे होते हैं, उनका सम्मान करना चाहिए.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”मैं इस वीडियो को देखकर रोने लगी… समझ नहीं आ रहा कि अपने पिता से कैसे अलग हो जाना है.”

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola