Vidaamuyarchi Box Office: अजित कुमार की 'विदामुयार्ची' ने पहले दिन की छप्परफाड़ कमाई, शानदार किया कलेक्शन
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 07 Feb 2025 7:34 PM
Vidaamuyarchi Box Office
Vidaamuyarchi Box Office: अजित कुमार की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'विदामुयार्ची' का डे वन कलेक्शन सामने आ गया है. इसके आकड़ो को देख मालूम पड़ता है कि बॉक्स ऑफिस पर भौकाल मचा रही है.
Vidaamuyarchi Box Office: साउथ सुपरस्टार अजित कुमार की मच अवेटेड एक्शन-थ्रिलर ‘विदामुयार्ची’ 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिल रहा है और इसका अंदाजा आप थिएटर्स में उमड़ी फैंस की भीड़ से लगा सकते हैं. आज फिल्म का डे वन कलेक्शन सामने आ गया है. इन आकड़ो को देख मालूम पड़ता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई करने को तैयार है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन कितना रहा है.
ओपनिंग डे पर कितना कमाई ‘विदामुयार्ची’?
अजित कुमार ने दो साल बाद ‘विदामुयार्ची’ से बड़े पर्दे पर कमबैक किया है. यह फिल्म अपने रिलीज से पहले ही चर्चे में थी और अब रिलीज के बाद जमकर तारीफें बटोर रही है. ‘विदामुयार्ची’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन फिल्म का कलेक्शन भारत में 22 करोड़ रहा. वहीं, सिर्फ तमिलनाडु में फिल्म ने 21.5 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है और तेलुगु वर्जन से ‘विदामुयार्ची’ ने 50 लाख रुपये का कारोबार किया है.
कितनी रही ऑक्यूपेंसी?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘विदामुयार्ची’ फिल्म ने पहले दिन तमिलनाडु में कुल 61.23% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की, जिसमें नाईट शो 71.06% पीक पर थे. वहीं, तेलुगु और हिंदी सिनेमाघरों में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 12.82% और 16.02% कम थी.
‘विदामुयार्ची’ की स्टार कास्ट
मगिज थिरुमेनी की निर्देशित फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले सुबास्करन अल्लिराजाह ने किया है. इस फिल्म में अजित कुमार के अलावा त्रिशा कृष्णन, अर्जुन सरजा, रेजिना कैसेंड्रा और आरव भी अहम भूमिकाओं में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










