TMKOC Spoiler: क्या जेठालाल-बबिता पर भारी पड़ी अपनी ही चाल? 25 लाख मिलते ही नेकचंद ने दिया गोकुलधाम वासियों को बड़ा झटका
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 13 Aug 2025 9:02 AM
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Spoiler
TMKOC Spoiler: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल के 25 लाख रुपये तो वापस आ गए, लेकिन इसी बीच वह शख्स पोपटलाल के साथ कुछ ऐसा कर दे रहा है कि सभी चौंक जाते हैं. जानिए आगे क्या होगा.
TMKOC Spoiler: टीवी के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में इन दिनों गोकुलधाम सोसायटी के लोग जेठालाल के 25 लाख रुपये वापस लाने की कोशिश में लगे हैं. बीते एपिसोड में देखने को मिलता है कि आखिरकार उनका प्लान सफल हो जाता है और रुपये जेठालाल के हाथ में आ जाते हैं, लेकिन इसके बाद एक ऐसा ट्विस्ट आता है कि सभी हैरान रह जाते हैं. आइए बताते हैं आपको बताते हैं सबकुछ.
गोकुलधाम सोसायटी को लगा झटका
TMKOC के पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि बबीता जी उस शख्स को पोपटलाल का घर खरीदने के लिए मना लेती हैं, जिसके पास जेठालाल के पैसे चले गए थे. डील के दौरान वो शख्स अपनी पत्नी से वीडियो बनाने को कहता है, जिससे सोसायटी के लोग घबरा जाते हैं.
हालांकि, अय्यर चालाकी से उसका मोबाइल लेकर सारे वीडियो-फोटो डिलीट कर देता है. शख्स रुपयों से भरा बैग पोपटलाल को देता है और नोटरी के पास जाने की बात करता है. पोपटलाल चुपके से बैग जेठालाल को पकड़ा देता है.
अब आगे क्या होगा?
आने वाले एपिसोड में भिड़े उस शख्स को लेकर जेठालाल के घर पहुंचेगा. गुस्से में जेठालाल उसे जाने को कहेगा, लेकिन तभी बापूजी कुछ ऐसा कहेंगे जिससे सबके होश उड़ जाएंगे. बापूजी की बात से जेठालाल को सबसे बड़ा झटका लगेगा.
अब ऐसे में देखना दिलचस्प है कि क्या जेठालाल बापूजी की बात मानेगा? इसका खुलासा अगले एपिसोड में होगा.
यह भी पढ़े: War 2 में ऋतिक रोशन संग काम करने पर जूनियर एनटीआर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बेसब्री से इंतजार…
यह भी पढ़े: Salman Khan इस करीबी को बचाने के लिए हुए आग बबूला, गुस्से में कर डाला सरेआम ये काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










