जेल से छूटते ही भावुक हुए राजपाल यादव, जानिए बॉलीवुड को लेकर क्या कहा?
Published by : Aniket Kumar Updated At : 18 Feb 2026 8:09 AM
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव
Rajpal Yadav: चेक बाउंस केस में अंतरिम जमानत मिलने के बाद राजपाल यादव तिहाड़ जेल से बाहर आ गये हैं. जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने पहली बार मीडिया से बात की और जो कहा उसे सुनकर आप इमोशनल हो जाएंगे. जानिए उन्होंने बॉलीवुड और अपने फिल्मी करियर को लेकर क्या कहा?
Rajpal Yadav: बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन राजपाल यादव हाल ही में चेक बाउंस मामले में जेल गए थे. अब उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है. दो किश्तों में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद वह तिहाड़ जेल से बाहर आ गए और बाहर आते ही उन्होंने मीडिया से खुलकर बात की और अपने दिल की बात लोगों के सामने रखी है. जेल से बाहर निकलते ही राजपाल यादव ने राहत की सांस ली और कहा कि उन्हें देश-दुनिया से भरपूर समर्थन मिला है. उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके करीब 30 साल पूरे होने वाले हैं और इस दौरान उन्हें हर उम्र के दर्शकों का प्यार मिला है.
लोगों के प्यार की वजह से 200 से अधिक फिल्में कर पाया
राजपाल ने आगे कहा, “ये मामला 2012-13 के आसपास शुरू हुआ था. लेकिन देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ खड़ा रहा. मैं दो-ढाई सौ फिल्में इसलिए कर पाया क्योंकि लोगों ने मुझे अपनाया. भारतीय सिनेमा का हर दर्शक मेरे दिल का टुकड़ा है.” उन्होंने आगे कहा कि कोर्ट ने जो भी आदेश दिए हैं, वह हर बार पेश हुए हैं और आगे भी होते रहेंगे. उनका कहना था कि जो सच है, वह सबको पता है और उनका इरादा कभी गलत नहीं था. अगर उन पर कोई आरोप है तो वह हर मंच पर जवाब देने के लिए तैयार हैं.
कानूनी सवालों पर बचते दिखे राजपाल
राजपाल ने इमोशनल अंदाज में कहा, “150 करोड़ लोगों से मेरा एंटरटेनमेंट का रिश्ता है. ये रिश्ता खून जैसा है. सोशल मीडिया पर ही नहीं, जो लोग वहां नहीं हैं, वे भी मेरे साथ हैं.” फिलहाल मामला अदालत में है और कानूनी पहलुओं पर उन्होंने ज्यादा कुछ कहने से बचते हुए अपने वकील से बात करने की सलाह दी.
यह भी पढे़ं: पैसों के लिए राजपाल यादव के सामने गिड़गिड़ाए बिजनेसमैन, किया चौंकाने वाला खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










